Home Gujarat विजय रूपाणी होंगे गुजरात के सीएम

विजय रूपाणी होंगे गुजरात के सीएम

विधायक दल की बैठक में हुआ निर्णय

गुजरात। गुजरात में नव निर्वाचित भाजपा विधायक दल ने विजय रूपाणी को अपना नया नेता चुन लिया है। लिहाजा, गुजरात में विजय रूपाणी का दूसरी बार मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। इसके साथ ही, नितिन पटेल भी उप-मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे। पर्यवेक्षक के तौर पर वित्तमंत्री अरुण जेटली और सरोज पांडे गए थे। मुख्यमंत्री पद के लिए एक बार फिर से अपना नाम का ऐलान होने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए विजय रूपाणी ने इसे पार्टी की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि लोगों ने हमे 27 वर्षों के लिए जनादेश दिया है। इतने वर्षों तक लोगों ने हमारे ऊपर भरोसा किया है। यह बहुत बड़ी बात है।

विधायक दल की बैठक के बाद गांधीनगर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए अरूण जेटली ने कहा कि सर्वसम्मति से विजय रूपाणी को विधायक दल का नेता चुना गया है जबकि नितिन भाई पटेल को उसका उप-नेता चुना गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शपथ के बारे में बता दिया जाएगा। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में 182 में से 99 सीटें मिली है। इसके साथ, एक निर्दलीय विधायक ने भी अपना समर्थन दिया है। विजय रुपाणी और नितिन भाई पटेल का मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की घोषणा होते ही गांधीनगर में पार्टी दफ्तर के बाहर जश्न का माहौल शुरु हो गया। पार्टी समर्थक ढोल की थाप पर नाचते हुए नजर आए।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Ad

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Exit mobile version