मंगलवार, जून 24, 2025
होमGujaratविजय रूपाणी होंगे गुजरात के सीएम

विजय रूपाणी होंगे गुजरात के सीएम

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

विधायक दल की बैठक में हुआ निर्णय

गुजरात। गुजरात में नव निर्वाचित भाजपा विधायक दल ने विजय रूपाणी को अपना नया नेता चुन लिया है। लिहाजा, गुजरात में विजय रूपाणी का दूसरी बार मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। इसके साथ ही, नितिन पटेल भी उप-मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे। पर्यवेक्षक के तौर पर वित्तमंत्री अरुण जेटली और सरोज पांडे गए थे। मुख्यमंत्री पद के लिए एक बार फिर से अपना नाम का ऐलान होने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए विजय रूपाणी ने इसे पार्टी की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि लोगों ने हमे 27 वर्षों के लिए जनादेश दिया है। इतने वर्षों तक लोगों ने हमारे ऊपर भरोसा किया है। यह बहुत बड़ी बात है।

विधायक दल की बैठक के बाद गांधीनगर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए अरूण जेटली ने कहा कि सर्वसम्मति से विजय रूपाणी को विधायक दल का नेता चुना गया है जबकि नितिन भाई पटेल को उसका उप-नेता चुना गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शपथ के बारे में बता दिया जाएगा। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में 182 में से 99 सीटें मिली है। इसके साथ, एक निर्दलीय विधायक ने भी अपना समर्थन दिया है। विजय रुपाणी और नितिन भाई पटेल का मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की घोषणा होते ही गांधीनगर में पार्टी दफ्तर के बाहर जश्न का माहौल शुरु हो गया। पार्टी समर्थक ढोल की थाप पर नाचते हुए नजर आए।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को किया बंद! भारत में मंडराने लगा तेल संकट, क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने

KKN न्यूज। मिडिल ईस्ट में युद्ध के साए के बीच ईरान ने सबसे बड़ा...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने पूरे किए 17 साल: लेटेस्ट एपिसोड में दिखा चौंकाने वाला ट्विस्ट

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारत के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाले...

अब कहां हैं बालिका वधू के सितारे? कोई छोड़ चुका है इंडस्ट्री, तो किसी ने दुनिया ही छोड़ दी

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारतीय टेलीविजन का ऐतिहासिक शो ‘बालिका वधू’ न केवल एक धारावाहिक...

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का ब्रेकअप: अब सोशल मीडिया पर छलका दर्द

KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने...

More like this

बिहार चुनाव 2025 से पहले मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान

KKN गुरुग्राम डेस्क | जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नज़दीक आ रहा है, राजनीतिक...

बिहार पेंशन वृद्धि: चुनावी साल में राजनीति तेज, नीतीश कुमार पर आरोप और प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश...

बिहार में पेंशन योजना को लेकर नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, अब हर माह मिलेंगे ₹1100, जुलाई से होगा लागू

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के...
Install App Google News WhatsApp