रविवार, जून 22, 2025
होमCrimeखतरा: बिहार सहित कई राज्यों में मौजूद है एके-47 रायफल का जखिरा

खतरा: बिहार सहित कई राज्यों में मौजूद है एके-47 रायफल का जखिरा

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

बिहार सहित कई अन्य राज्यों के अपराधी व नक्सलियों के पास इस वक्त कम से कम 63 एके 47 रायफल मौजूद है। स्वयं हथियर तस्करो ने इसका खुलाशा किया है। बतातें चलें कि पुलिस ने बिहार के मुंगेर से इमरान और मध्यप्रदेश से रिटायर आर्मोरर पुरुषोत्तम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में यह चौकाने वाला खुलाशा सामने आया है। दोनो हथियार तस्कर ने पुलिस को बताया कि उसने अभी तक 63 एके 47 राइफलें खपाई हैं।

वर्षो से चल रहा था खेल

बताया जा रहा है कि यह खेल कई वर्षों से चल रहा था। दोनों ने न सिर्फ बिहार, बल्कि दूसरे राज्यों में भी इस अत्याधुनिक असलहे की सप्लाई की है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने हथियार खरीदने वालों का पता लगाने में जुट गई है। बहरहाल, मुंगेर पुलिस जबलपुर पुलिस के इनपुट का इंतजार कर रही है। इस बीच पुलिस ने बुधवार को एक बार फिर इमरान के बरदह स्थित घर पर छापेमारी की।

सेना के इस्तेमान का है हथियार

बिहार के मुंगेर में पकड़ी गई तीन एके 47 कोई साधारण राइफल नहीं है। बल्कि, ये हथियार सेना द्वारा इस्तेमाल किए गए हैं। खराब होने पर सेना ने इसे आर्डिनेंस डिपो में भेजा था, जहां से इसकी चोरी की गई। जांच में पता चला है कि तस्कर पार्ट्स को जोड़कर एके 47 को चालू कर देते है और इसे बेच कर मोटी कमाई करते रहें है। पुरुषोत्तम इन हथियारों को इमरान के पास भेजता था और फिर ग्राहक खोजे जाते थे।

साढ़े पांच लाख में बेची जाती थी रायफल

बिहार पुलिस के अधिकारी बतातें हैं कि इमरान तक हथियार 4.5 लाख रुपए में पहुंचता था। इसके बाद हथियार किसे और कहां बेचना है, यह इमरान तय करता था। पूछताछ में वह पुलिस को पता चला है कि इमरान एक लाख रुपए का मुनाफा लेकर 5.5 लाख रुपये में हथियार बेच देता था। सूत्रों के मुताबिक यह हथियार नक्सली या संगठित आपराधिक गिरोह के द्वारा खरीद की जाती थी।

खबरो की खबर के लिए पेज फॉलो कर लें, शेयर कर लें और अपना कमेंट जरुर दें।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

सलमान खान ने किया खुलासा: ‘तेरे नाम’ का हेयरस्टाइल पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से लिया गया था प्रेरणा

KKN गुरुग्राम डेस्क | बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे 'द...

‘हिना खान की ऑनस्क्रीन मां’ ने अपने वैवाहिक जीवन के अंत की घोषणा की

KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी इंडस्ट्री में एक और मशहूर अभिनेत्री ने अपने पति...

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

बिहार पेंशन वृद्धि: चुनावी साल में राजनीति तेज, नीतीश कुमार पर आरोप और प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश...

More like this

बिहार: मुजफ्फरपुर के थाना परिसर से चोर उड़ा ले गए जब्त की गई लग्जरी कार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने...

दानापुर में दिनदहाड़े पूर्व प्रमुख के भतीजे की गोली मारकर हत्या

KKN गुरुग्राम डेस्क | राजधानी पटना के दानापुर इलाके में एक बार फिर से...

मुजफ्फरपुर में सनकी पिता ने दो मासूम बेटों पर धारदार हथियार से किया हमला

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली...