बिहार सहित कई राज्यों में मौजूद है एके-47 रायफल का जखिरा
बिहार सहित कई अन्य राज्यों के अपराधी व नक्सलियों के पास इस वक्त कम से कम 63 एके 47 रायफल मौजूद है। स्वयं हथियर तस्करो ने इसका खुलाशा किया है। बतातें चलें कि पुलिस ने बिहार के मुंगेर से इमरान और मध्यप्रदेश से रिटायर आर्मोरर पुरुषोत्तम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में यह चौकाने वाला खुलाशा सामने आया है। दोनो हथियार तस्कर ने पुलिस को बताया कि उसने अभी तक 63 एके 47 राइफलें खपाई हैं।
बताया जा रहा है कि यह खेल कई वर्षों से चल रहा था। दोनों ने न सिर्फ बिहार, बल्कि दूसरे राज्यों में भी इस अत्याधुनिक असलहे की सप्लाई की है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने हथियार खरीदने वालों का पता लगाने में जुट गई है। बहरहाल, मुंगेर पुलिस जबलपुर पुलिस के इनपुट का इंतजार कर रही है। इस बीच पुलिस ने बुधवार को एक बार फिर इमरान के बरदह स्थित घर पर छापेमारी की।
बिहार के मुंगेर में पकड़ी गई तीन एके 47 कोई साधारण राइफल नहीं है। बल्कि, ये हथियार सेना द्वारा इस्तेमाल किए गए हैं। खराब होने पर सेना ने इसे आर्डिनेंस डिपो में भेजा था, जहां से इसकी चोरी की गई। जांच में पता चला है कि तस्कर पार्ट्स को जोड़कर एके 47 को चालू कर देते है और इसे बेच कर मोटी कमाई करते रहें है। पुरुषोत्तम इन हथियारों को इमरान के पास भेजता था और फिर ग्राहक खोजे जाते थे।
बिहार पुलिस के अधिकारी बतातें हैं कि इमरान तक हथियार 4.5 लाख रुपए में पहुंचता था। इसके बाद हथियार किसे और कहां बेचना है, यह इमरान तय करता था। पूछताछ में वह पुलिस को पता चला है कि इमरान एक लाख रुपए का मुनाफा लेकर 5.5 लाख रुपये में हथियार बेच देता था। सूत्रों के मुताबिक यह हथियार नक्सली या संगठित आपराधिक गिरोह के द्वारा खरीद की जाती थी।
खबरो की खबर के लिए पेज फॉलो कर लें, शेयर कर लें और अपना कमेंट जरुर दें।
This post was last modified on अप्रैल 21, 2019 4:51 अपराह्न IST 16:51
भारत में भगवान श्रीकृष्ण के हजारों मंदिर हैं, जिनमें से कई अपने ऐतिहासिक महत्व और… Read More
देश के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज दिल्ली के राम मनोहर… Read More
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का परिणाम जारी… Read More
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से ही सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को… Read More
भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म के नए अंतरराष्ट्रीय… Read More
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मुसाचक गांव में जन्मा यह विचित्र… Read More