सोमवार, जून 23, 2025
होमEducation & Jobsडोनाल्ड ट्रंप ने चीनी छात्रों के अमेरिका में प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी छात्रों के अमेरिका में प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

पहले कोरोना वायरस की उत्पत्ति और और उसके बाद हॉन्गकॉन्ग में विवादित सुरक्षा कानून लागू करने को लेकर चीन और अमेरिका के बीच तनातनी बढ़ती ही जा रही है। हॉन्गकॉन्ग को लेकर चीन के विरुद्ध प्रतिबंधों की घोषणा का संकेत देने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को चीनी छात्रों के खिलाफ कठोर फैसले की घोषणा की। उन्होंने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) से संबंध रखने वाले चीनी छात्रों और शोधकर्ताओं के देश में प्रवेश पर रोक लगाने की घोषणा की है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, अमेरिका से बौद्धिक संपदा और प्रौद्योगिकी हासिल करने के लिए स्नातक छात्रों का इस्तेमाल करने की चीन की कोशिशों को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं, दूसरी तरफ चीन ने अमेरिका में उसके छात्रों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की ट्रंप की धमकी को शुक्रवार को नस्लवादी बताया था।

इस संबंध में शुक्रवार को घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि, चीन ने अपनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के आधुनिकीकरण के लिए संवेदनशील अमेरिकी प्रौद्योगिकियों और बौद्धिक संपदा को हासिल करने के लिए व्यापक अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि, चीन की यह गतिविधि अमेरिका की दीर्घकालीन आर्थिक शक्ति तथा अमेरिकी लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा है।

ट्रंप ने आरोप लगाया कि, चीन अपने कुछ छात्रों, अधिकतर पोस्ट ग्रैजुएट तथा शोधकर्ताओं का इस्तेमाल बौद्धिक संपदा को एकत्रित करने के लिए करता है, इसलिए PLA से जुड़े चीनी छात्रों या शोधकर्ताओं के चीनी अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल होने का अधिक खतरा है और यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, ‘इसे देखते हुए मैंने फैसला किया कि, अमेरिका में पढ़ाई या शोध करने के लिए कुछ चीनी नागरिकों का प्रवेश अमेरिका के हितों के लिए खतरनाक होगा।’


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ओशो की नाव: मांझी, मौन और आत्मा की यात्रा

क्या आपने कभी किसी ऐसे मांझी को देखा है, जो नदी नहीं... आत्मा को...

सलमान खान ने किया खुलासा: ‘तेरे नाम’ का हेयरस्टाइल पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से लिया गया था प्रेरणा

KKN गुरुग्राम डेस्क | बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे 'द...

‘हिना खान की ऑनस्क्रीन मां’ ने अपने वैवाहिक जीवन के अंत की घोषणा की

KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी इंडस्ट्री में एक और मशहूर अभिनेत्री ने अपने पति...

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

More like this

शिक्षक भर्ती 2025: BPSC ने जारी किया बड़ा नोटिफिकेशन, विशेष विद्यालयों में 7279 पदों पर बहाली

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के...

बिहार के 81 हजार सरकारी स्कूलों में मिलेगा टैबलेट, शिक्षकों को दी जाएगी डिजिटल ट्रेनिंग

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और...

कैलेंडर का चक्र: 2025 और 1941 की समानता क्या मानी जाए संकेत या संयोग?

KKN गुरुग्राम डेस्क | दुनिया भर में जारी रूस-यूक्रेन युद्ध और इजरायल-हमास संघर्ष के बीच, हाल ही...
Install App Google News WhatsApp