सोमवार, जून 23, 2025
होमSportsइशांत शर्मा ने कहा, अंडर-17 के दौरान भी बिना डर के खेलते...

इशांत शर्मा ने कहा, अंडर-17 के दौरान भी बिना डर के खेलते थे विराट कोहली

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

आधुनिक क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंडर 19 में सफलता के बाद से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने के बाद से उनके लिए सफलता के दरवाजे खुलते ही चले गए। कोहली आज ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनकी क्रिकेट के तीनों फोर्मेट में औसत 50 के करीब है। विराट कोहली के अच्छे दोस्त इशांत शर्मा ने कोहली को अंडर-17 से उभरते हुए देखा है। हाल ही में इशांत ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ एक इंटरव्यू में विराट के बारे कुछ बातें शेयर की।

इशांत शर्मा ने विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि, उन्हें भारतीय कप्तान की सफलता को देखकर आश्चर्य नहीं होता। इशांत ने कहा, ” उनसे मेरी पहली मुलाकात अंडर 17 के लिए ट्रायल के दौरान हुई थी। उस समय भी विराट सभी तरह के गेंदबाजों का सामना आसानी से कर रहे थे। पेसर या स्पिनर, उन्हें किसी का सामना करने में परेशानी नहीं हो रही थी।”

उन्होंने आगे बताया कि, ”कुछ लड़के बहुत तेज गति से गेंदबाजी कर रहे थे। लेकिन, विराट के मन में कोई डर नहीं था।” इशांत ने बताया कि, अंडर-17 के दिनों से ही वह कोहली को जानते हैं। उन्होंने कहा कि, कोहली की पुरानी आदतें कप्तान बनने के बाद भी नहीं छूटी हैं। इशांत और विराट के बीच अब भी हंसी-मजाक चलता रहता है।

टीम में न होने के बाद भी इशांत शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे जुड़े रहते हैं। यदि IPL 2020 होता, तो दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खेलते। लेकिन, कोरोना महामारी के चलते सभी खेल गतिविधियां स्थगित हैं। कोरोना वायरस की वजह से IPL 2020 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो चुका है। इसी साल अक्टूबर में होने वाले ICC T-20 वर्ल्ड कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ओशो की नाव: मांझी, मौन और आत्मा की यात्रा

क्या आपने कभी किसी ऐसे मांझी को देखा है, जो नदी नहीं... आत्मा को...

सलमान खान ने किया खुलासा: ‘तेरे नाम’ का हेयरस्टाइल पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से लिया गया था प्रेरणा

KKN गुरुग्राम डेस्क | बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे 'द...

‘हिना खान की ऑनस्क्रीन मां’ ने अपने वैवाहिक जीवन के अंत की घोषणा की

KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी इंडस्ट्री में एक और मशहूर अभिनेत्री ने अपने पति...

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

More like this

रिंकु जी-प्रिया सरोज की सगाई: एक शानदार शुरुआत

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारत के युवा क्रिकेटर रिंकु सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिय...

Virat Kohli Emotional: आखिर क्यों रो पड़े विराट कोहली?

KKN गुरुग्राम डेस्क | 3 जून 2025 का दिन क्रिकेट के इतिहास में खास...

RCB की IPL 2025 जीत: राजत पाटीदार की कप्तानी में विराट कोहली ने दिल छूने वाली जीत दिलाई

IPL 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पंजाब किंग्स को छह...
Install App Google News WhatsApp