Society

राजनीति की बेदी पर बली चढ़ाने की परंपरा

Published by

मौत पर भारी है सियासत का खेल

KKN न्यूज ब्यूरो। हमारे देश की बिडंबना है कि हम आपदा की मुश्किल हालात में भी राजनीति करने से नहीं चूकते है। कोरोना वायरस मौत बन कर मंडरा रही है और सरकारो की नजर वोटबैंक पर है। सूबे की सरकारे प्रवासी कामगारो को लेकर जो खेल शुरू कर चुकीं है। आखिरकार, इसका अंजाम क्या होगा और नुकसान किसका होगा? सियासतदानो पर इसका कोई फर्क नहीं पड़़ने वाला है। क्योंकि, उन्हें तो राजनीति करनी है। सवाल उठता है कि इस राजनीति में जिनकी जान चली गई, उनका जिम्मेदार कौन होगा? शायद कोई नहीं। क्योंकि, यह राजनीति है और राजनीति की बेदी पर बली देने की पुरानी पंरपंरा रही है।

ब्लड जांच में देरी क्यों

दस रोज बीतने के बाद अब विदेश से आये लोगो का ब्लड लिया जा रहा है। ताकि, कोविड-19 की जांच हो सके। क्या सरकार और उनके कारिंदो को नहीं पता है कि इस बीच जो संपर्क में आये होंगे, उनका क्या होगा? कमोवेश यही हाल प्रवासी मजदूरो का है। लॉकडाउन को ठेंगा दिखा कर पैदल चलते हुए यह मजदूर हजारो की संख्या में बिहार के गांवो में प्रवेस कर रहें हैं। सवाल उठता है कि सरकार के उस घोषणा का क्या, जिसमें इनको कोरंटाइन करके आईसोलेशन वार्ड में रखने का दावा किया जा रहा है। सच ये कि मजदूर सीधे अपने घर पहुंच रहें है। अब गिनती शुरू होगी। काम पूरा होते-होते दो सप्ताह और लग जायेगा।

राजनीति का बदरंग चेहरा

अब राजनीति का बदरंग चेहरा देखिए। प्रवासी कामगारो के साथ कोरोना का वायरस आया तो बिहार के गांवो को सम्भाल पाना मुश्किल हो जायेगा। खैर, जब होगा, तब देखेंगे। फिलहाल तो हमारे सियासतदान यह साबित करने में लगे हैं कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है? यूपी वाले दिल्ली पर और दिल्ली वाले यूपी पर आरोप लगा रहें है। इस सब के बीच प्रवासी कामगारो का बिहार और यूपी के गांवो में धड़़ल्ले से प्रवेस जारी है। सरकारे बता रही है कि वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी ही एक मात्र उपाय है और वहीं सरकार मजदूरो की भारी भीड़़ जमा करके उनको अपने प्रदेश में जाने के लिए उसका भी रही है। दरअसल, यही राजनीति है। यदि इनमें कोई भी संक्रमित हुआ तो गांव का गांव उजड जायेगा। सरकारे मदद को आयेगी… राजनीति भी होगा… पर, नुकसान की भरपाई नहीं होगा और इसके लिए कोई जिम्मेदार भी नहीं होगा। क्योंकि, यह राजनीति है।

This post was last modified on मार्च 30, 2020 3:02 अपराह्न IST 15:02

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Share
Published by
Tags: Corona Corona crisis Politics

Recent Posts

  • Society

आज का राशिफल 27 जुलाई 2025: वृष, मेष, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए बनेगा लक्ष्मी योग

आज रविवार, 27 जुलाई 2025 को Ravi Yog बन रहा है, जो दिन को शुभ… Read More

जुलाई 27, 2025 10:32 पूर्वाह्न IST
  • Bihar

बिहार मौसम अपडेट: कई ज़िलों में तेज़ बारिश, वज्रपात और तूफ़ानी हवाओं की चेतावनी

 बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के… Read More

जुलाई 27, 2025 10:21 पूर्वाह्न IST
  • Bihar

चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर तीखा वार, कहा – जिस सरकार को सपोर्ट कर रहा हूं, वही अपराध रोकने में नाकाम

बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। एनडीए के… Read More

जुलाई 26, 2025 5:30 अपराह्न IST
  • Uttar Pradesh

योगी सरकार का बड़ा फैसला, पिछड़ा वर्ग की बेटियों के लिए शादी अनुदान राशि बढ़ाई

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार पिछड़ा वर्ग के परिवारों की बेटियों के लिए एक… Read More

जुलाई 26, 2025 5:22 अपराह्न IST
  • Automobile

हरियाणा में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर सरकार की नई सब्सिडी योजना: सस्ती इलेक्ट्रिक कारें अब, आम लोगों के लिए उपलब्ध

केंद्र सरकार के साथ-साथ कई राज्य सरकारें भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) पर सब्सिडी दे रही… Read More

जुलाई 26, 2025 5:04 अपराह्न IST
  • Education & Jobs

फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र का मामला: बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में बड़ी जांच

बिहार राज्य के शिक्षा क्षेत्र में एक नई चिंताजनक खबर सामने आई है। बीआरए बिहार… Read More

जुलाई 26, 2025 4:51 अपराह्न IST