सुदर्शन समाचार चैनल ने दावा किया है कि जेल में बंद गुरमीत राम रहीम असली नही नकली है। चैनल ने आचार्य मोहिंदर कृष्ण के हवाले से दावा किया है कि जेल में जो राम रहीम है, वह असली न होकर उसका हमशक्ल है।
बतातें चलें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को विशेष सीबीआई अदालत ने बलात्कार और यौन उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में 10-10 साल जेल की सजा सुनाई है। राम रहीम को रोहतक जेल में रखा गया है, वहां उसे वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने की बात सामने आई थी। हालांकि हरियाणा के डीजीपी ने इस आरोप से इनकार करते हुए कहा था कि जेल में राम रहीम को आम कैदियों की तरह ही रखा जा रहा है।
चैनल का दावा है कि मेकअप के जरिए राम रहीम को जेल में बदला गया। इसके अलावा प्लास्टिक सर्जरी की संभावना से भी इनकार नहीं किया है। चैनल पर बैठकर आचार्य मोहिंदर ने दावा किया कि मैं जिस गुरमीत को मिला हूं, ये वो गुरमीत नहीं हो सकता। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जेल वाला राम रहीम नकली है। जिस व्यक्ति से मैं पहले मिला, वह बिलकुल निडर था। अब जो मैं वीडियो देख रहा हूं तो वह एकदम अलग है। इसके अलावा पैनल पर आचार्य शैलेष ने दावा किया कि उनसे पांच-सात बार गुरमीत की मुलाकात हुई। वो व्यक्ति और उसका अब का फोटो एकदम अलग है। न्यूज चैनल ने दावा किया है कि राम रहीम का पहले से 5 या 7 क्लोन बनाया गया था और फिलहाल जो राम रहीम जेल में है, वह असली नहीं है।
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते।… Read More
भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य टकराव के बाद Bollywood में Operation Sindoor पर… Read More
दिल्ली में विपक्षी गठबंधन INDIA Alliance का protest march चुनाव आयोग (ECI) पहुंचने से पहले… Read More
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए इस हफ्ते का मौसम पूर्वानुमान जारी किया… Read More
नागपुर से सामने आया एक दर्दनाक मामला देश में इमरजेंसी मेडिकल सहायता की हकीकत उजागर… Read More
OPPO ने भारतीय मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन OPPO K13 Turbo और OPPO K13 Turbo… Read More