सोमवार, जून 23, 2025
होमSocietyमुग़लसराय जंक्शन अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से जाना जाएगा

मुग़लसराय जंक्शन अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से जाना जाएगा

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

योगी कैबिनेट का स्वागत योग्य फैसला

मुग़लसराय जंक्शन के पास ही मिला था पंडित जी का शव

राजकुमार सहनी
मुग़लसराय। बात 11 फरवरी 1968 की है। मुग़लसराय जंक्शन के पश्र्चिमी केबिन के पास बहोत ही संदिग्ध अवस्था में पाया गया एक शव को पुलिस लावारिस समझ रही थी। शव का शिनाख्त नही हो पा रहा था। उस वक्त स्टेशन पर कार्यरत कुछ रेलकर्मियों को शक हुआ कि की यह शव पंडित दीन दयाल उपाध्याय का है।
इसकी सूचना संघ के तत्कालीन नगर संघ चालक गुरबक्श कपाही को दे दिया गया। कपाही ने शव की शिनाख्त कर ली। दरअसल, यह शव पंडितजी का ही था। फिर क्या था, यह बात जंगल के आग की तरह पूरे देश में फैल गयी। संघ के सर संघचालक गोलवरकर जी और अटल बिहारी वाजपेयी मुग़लसराय आये। उसके बाद विधिवत रूप से शव को दिल्ली ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कर किया गया। योगी कैबिनेट का फैसला लागू होने के बाद मुगलसराय स्टेशन को पंडित दीन दयाल स्टेशन के नाम से जाना जायेगा।
मुग़लसराय दिल्ली- हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शुमार है। यहां से 300 से ज्यादा ट्रेने रोज गुजरती है। मुगलसराय जंक्शन देश के सर्वाधिक व्यस्तयम रेलवे स्टेशनों में से एक है। यह जंक्शन देश को पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत से जोड़ने का काम करती है। मुगलसराय में एशिया का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड है और यही से ग्रैंड कार्ड रेल लाइन भी शुरू होती है। जो गया, धनबाद होते हुए हावड़ा के लिए जाती है। मुगलसराय-पटना रेल रूट, सन 1862 में अस्तित्व में आया था। जबकि, मुगलसराय-गया रूट 1900 में अस्तित्व में आया। मुगलसराय-इलाहाबाद रेलखंड 1864 में और मुगलसराय वाराणसी 1898 में अस्तित्व में आया।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ओशो की नाव: मांझी, मौन और आत्मा की यात्रा

क्या आपने कभी किसी ऐसे मांझी को देखा है, जो नदी नहीं... आत्मा को...

सलमान खान ने किया खुलासा: ‘तेरे नाम’ का हेयरस्टाइल पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से लिया गया था प्रेरणा

KKN गुरुग्राम डेस्क | बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे 'द...

‘हिना खान की ऑनस्क्रीन मां’ ने अपने वैवाहिक जीवन के अंत की घोषणा की

KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी इंडस्ट्री में एक और मशहूर अभिनेत्री ने अपने पति...

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

More like this

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

बिहार पेंशन वृद्धि: चुनावी साल में राजनीति तेज, नीतीश कुमार पर आरोप और प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश...

मुजफ्फरपुर में चंदवारा पुल को दरभंगा फोरलेन से जोड़ने के लिए 12 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, 6 सदस्यीय समिति गठित

KKN गुरुग्राम डेस्क | मुजफ्फरपुर में चंदवारा पुल को दरभंगा फोरलेन से जोड़ने के...
Install App Google News WhatsApp