बुधवार, जून 25, 2025
होमSocietyमासूम की जिंदगी जंजीर में कैद

मासूम की जिंदगी जंजीर में कैद

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

राजकिशोर प्रसाद

शर्मसार जहां मानवता हो वहां किसी की दर्द सुनने वाला कोई नही होता। जी हां, यह एक सच्ची हकीकत की बेवश मिसाल है। मीनापुर प्रखण्ड के मझौलिया गांव में जंजीर से बंधा एक मासूम, जिन्दगी की उम्मीद पाले बैठा है। एक मां अपनी 8 साल के मासूम, अपने कलेजे के टुकड़े को जंजीर से बांध कर रखती है।
मंतोष जन्म से ही मन्द बुद्धि का है। वह मूक है। भला बुरा अच्छा खराब का फर्क नही समझता। जब दो साल का हुआ तो कर्ज लेकर मुजफ्फरपुर के बड़े से बड़े डॉक्टर से इलाज करवाया किन्तु कोई फायदा नही हुआ। बढ़ते उम्र के साथ मंतोष की अजीब हरकत से घर वाले परेशान होने लगे। किसी की फसल नष्ट कर देता तो किसी को दांत से काट लेता। सड़क पर दौड़कर चलती गाड़ी को पकड़ लेता। जहां तहा भागने लगता। फिर कर्ज लेकर पटना पीएमसीएच  ले गया। वहाँ मंतोष ने अजीब हरकत करते हुये पुर्जा फाड़ दी और डॉक्टर की कोर्ट पकड़ खीचने लगा।
पिछले साल सड़क किनारे टेलीफोन के पोल से बंधा था तभी एक सांप आया। वह पकड़ कर खाने लगा। सांप खाते देख लोग हैरत हो गए। किन्तु  किसी ने सुध नही ली। मीनापुर पीएचसी ले गया। वह् मेडिकल रेफर कर दिया।
पूर्व पुखिया सदरुल खान और पूर्व मंत्री हिन्दकेशरी यादव ने यहां आकर बच्चे को देखा और उसी वक्त अपने गाड़ी से ले जाकर मेडिकल में भर्ती करा दिया। एक दिन ठीक से इलाज हुआ। दूसरे दिन पूर्जा बनाकर बाहर से दवा खरीदने की कहा गया। सब जगह से हार कर अब भगवान पर आस लगा रखे है। वही पिता नागेश्वर महतो की भी आंखे भर आयी। कर्ज लेकर एक ठेला टेम्पु खरीदी। वही ठेला टेम्पु चला कर परिवार का भरण पोषण करता है।
इंदिरा भी गांव में मजदूरी करती है। इंदिरा को तीन लड़का और तीन लड़की है। सबसे बड़ी लड़की माला की शादी जन कर चुकी है। दूसरी 13 साल की कंचन और 9 साल की विभा गांव के ही सरकारी स्कुल में पड़ती है। सबसे बड़ा लड़का 17 साल का अशोक परिवार की माली हालत को देखते हुये पढाई छोड़ कबाड़ की दुकान में मजदूरी करता है। दूसरा लड़का सन्तोष सरकारी स्कुल में पढता है। इंदिरा कहती है कि दिन में मंतोष को खाना खिलाकर मजदूरी करने जाते है। रात में खाट में बांधकर साथ सोती है। मंतोष को पैखाना पेशाब का फर्क भी नही समझ है। जो भी हो मंतोष की इस नारकीय जिंदगी पर किसी को तरस तक नही आ रही। चाहे वह जनप्रतिनिधि हो या सामाजिक कार्यकर्ता हो या प्रशासनिक अधिकारी। सब तरह से हारने के बाद इंदिरा व नागेश्वर को अब उपरवाले को कोसने के आलावा कोई रास्ता नही दीखता।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

गोविंदा की 5 साल बाद बड़ी पर्दे पर वापसी, ‘हीरो नंबर 1’ के स्टाइल में किया फिल्म का अनाउंसमेंट

बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा 5 साल के लंबे ब्रेक के बाद एक...

कन्नप्पा की कहानी: शिव भक्ति की अद्वितीय यात्रा पर आधारित विष्णु मांचू की फिल्म

विष्णु मांचू की तेलगु फिल्म कन्नप्पा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यह...

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी बने प्रोफेसर, अब कॉलेज में पढ़ाएंगे राजनीति शास्त्र

बिहार के वरिष्ठ नेता और राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी अब शिक्षा के क्षेत्र में...

राजा हिंदुस्तानी फिल्म जो तीन बड़ी एक्ट्रेसेस ने रिजेक्ट की, लेकिन करिश्मा कपूर ने निभाया यादगार रोल

बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी हैं जो बड़े सितारों से पहले रिजेक्ट हो चुकी थीं,...

More like this

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी बने प्रोफेसर, अब कॉलेज में पढ़ाएंगे राजनीति शास्त्र

बिहार के वरिष्ठ नेता और राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी अब शिक्षा के क्षेत्र में...

भारतीय क्रिकेट के ऐतिहासिक माइलस्टोन: 25 जून, भारतीय क्रिकेट के लिए एक खास दिन

KKN गुरुग्राम डेस्क | 25 जून भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण...

इंदिरा गांधी आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे अंधकारमय दौर

KKN गुरुग्राम डेस्क | 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक...

आज का राशिफल (25 जून 2025): उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफलता की ओर बढ़ें, महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिल सकते हैं

KKN गुरुग्राम डेस्क | आज का राशिफल आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित...

बिहार के 26 जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में मानसून ने दस्तक तो दे दी है, लेकिन...

ककोलत झरना: भारी बारिश के कारण झरने का विकराल रूप, प्रशासन ने की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

KKN गुरुग्राम डेस्क | ककोलत झरना, जो बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से...

सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस की सुरक्षा में चलेंगे श्रद्धालु, ड्रोन से भी होगी निगरानी

KKN गुरुग्राम डेस्क | जैसे-जैसे सावन महीना नजदीक आ रहा है, कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर...

केला खाने के नुकसान: जानिए कैसे यह फल कुछ लोगों के लिए हो सकता है हानिकारक

KKN गुरुग्राम डेस्क | केला एक ऐसा फल है जो आमतौर पर सेहत के...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘जनता दर्शन’: जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान का आश्वासन

KKN गुरुग्राम डेस्क उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 जून 2025 को अपने सरकारी आवास...

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2025: पुरी में शुरू होगी ऐतिहासिक यात्रा

KKN गुरुग्राम डेस्क | भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 का आयोजन 27 जून को होने जा रहा...

नासा ने एक्सियॉम-4 मिशन की नई लॉन्च तारीख घोषित की

KKN गुरुग्राम डेस्क | नासा ने अपने एक्सियॉम-4 मिशन की नई लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया...

आज का राशिफल 24 जून 2025: ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार जानें अपना भाग्य

KKN गुरुग्राम डेस्क | राशिफल में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का बड़ा महत्व...

बिहार में भारी बारिश जारी, उत्तरी जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में मानसून के मौसम के दौरान भारी बारिश का...

बिहार में गर्मी छुट्टियों के बाद स्कूल फिर हर्षोल्लास के साथ खुले; 23 जून से ‘स्वागत सप्ताह’ का शुभारंभ

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक (कक्षा 1–8) स्कूलों...

बिहार चुनाव 2025 से पहले मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान

KKN गुरुग्राम डेस्क | जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नज़दीक आ रहा है, राजनीतिक...
Install App Google News WhatsApp