Society

मुआवजा के लिए 35 वर्षो से टकटकी लगाये हैं मीनापुर के किसान

Published by

भू-अर्जन व जलपथ प्रमंडल विभाग की आपसी खींचतान के बीच पीस रहे हैं किसान

मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड के चांदपरना गांव के 95 किसान को 35 साल से जमीन के मुआवजे का इंतजार है। वे इसके लिए लगातार जिला विशेष भू-अर्जन व जलपथ प्रमंडल कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। दोनों विभागों के बीच आपसी तालमेल के अभाव का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर अनिल कुमार के नेतृत्व में किसान डीएम धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। दूसरी ओर डीएम धर्मेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों की शिकायत पर विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी से रिपोर्ट की मांगी है। डीएम ने बताया कि रिपोर्ट की समीक्षा के बाद तुरंत निर्णय लिया जाएगा।

ये है मामला
मामला बूढ़ी गंडक किनारे बसे चांदपरना गांव में बनाए गये रिटायर्ट बांध से जुड़ा है। बतातें चलें कि वर्ष 1982 में जलपथ प्रमंडल के द्वारा गांव में रिटायर्ट बांध का निर्माण कराया गया था। इसके लिए विभाग ने गांव के 95 किसानों से 9.59 एकड़ जमीन अधीग्रहित किया था। लेकिन, 35 वर्ष बीत जाने के बाद भी इन किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। इस बीच वे मुआवजे की मांग को लेकर लोक शिकायत निवारण से लेकर मुख्यमंत्री तक से गुहार लगा कर थक चुके हैं।
आदेश पर अमल नहीं
विभागीय अधिकारी के यहां दौड़ लगा कर थक चुके किसानों ने जिला लोक शिकायत निवारण में चार वर्ष पहले मामला दर्ज कराया था। लोक शिकायत पदाधिकारी ने 18 नवम्बर 2016 को किसानों के पक्ष में निर्णय सुनाते हुए शीघ्र ही मुआवजा देने का आदेश दिया। बावजूद इसके आज तक कोई भी सक्षम अधिकारी किसानों की सुधि लेने नहीं आया। इससे किसानो में आक्रोश पनपने लगा है।
मुख्यमंत्री का आदेश भी नहीं माने अधिकारी
स्मरण रहें कि इससे सात वर्ष पहले चांदपरना के पीड़ित किसान बिहार के मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंच कर भी फरियाद कर चुके हैं। उनकी शिकायत के आलोक में मुख्यमंत्री ने जलपथ विभाग को तत्काल हस्तक्षेप करके किसानों को बकाए मुआवजे राशि का शीघ्र भुगतान करने का आदेश भी दिया। बतातें चलें कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जमीन की मापी की गई। लेकिन, आज तक मुआवजा नहीं मिला। नतीजा, अब किसान आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बना चुकें हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Share
Published by
Tags: Compensation Minapur

Recent Posts

  • Entertainment

महाकाल के दर्शन को पहुंचीं रूपाली गांगुली, सोशल मीडिया पर साझा की भक्तिमय झलक

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने सावन के पावन सोमवार पर उज्जैन स्थित… Read More

जुलाई 29, 2025 3:18 अपराह्न IST
  • Education & Jobs

राजस्थान JET 2025 रिजल्ट आज होगा जारी, प्रवेश प्रक्रिया का पहला चरण पूरा

राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JET) 2025 का रिजल्ट आज jetskrau2025.com पर जारी किया जाएगा। इस… Read More

जुलाई 29, 2025 2:56 अपराह्न IST
  • Bihar

2025 विधानसभा चुनाव से पहले VIP का बड़ा ऐलान, मुकेश सहनी बोले- 60 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

बिहार की सियासत एक बार फिर गर्म होती नजर आ रही है। आगामी 2025 के… Read More

जुलाई 29, 2025 2:47 अपराह्न IST
  • Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से बाढ़ का कहर, दो की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात भारी बारिश और बादल फटने की घटना… Read More

जुलाई 29, 2025 1:02 अपराह्न IST
  • Science & Tech

सैमसंग गैलेक्सी A55 5G: कीमत में बड़ी गिरावट, बैंकों से भी मिल रहे आकर्षक ऑफर

सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी A55 5G स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी गिरावट की घोषणा की… Read More

जुलाई 29, 2025 12:46 अपराह्न IST
  • Sports

मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया की मानसिक और शारीरिक बढ़त, इंग्लैंड को किया कमजोर

मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों में थका… Read More

जुलाई 29, 2025 12:22 अपराह्न IST