रविवार, जून 22, 2025
होमBiharMuzaffarpurपूर्वी चंपारण में कोरोना पॉजिटिव मिलते ही मुजफ्फरपुर में अलर्ट

पूर्वी चंपारण में कोरोना पॉजिटिव मिलते ही मुजफ्फरपुर में अलर्ट

Published on

मुजफ्फरपुर की मीनापुर सीमा सील

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा में कोरोना पॉजिटिव मिलते ही मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन अलर्ट हो गई है। मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्वी चंपारण की सीमा से सटे मीनापुर प्रखंड को सील कर दिया गया है। मीनापुर के बीडीओ अमरेन्द्र कुमार ने सीमा सील होने की पुष्टि की है। इस बीच सिवाईपट्टी पुलिस ने नकनेमा और डेराचौक के समीप सड़क पर बांस-बल्ला लगा कर आवागमन को बंद करके पुलिस को तैनात कर दिया है। मीनापुर अस्पताल के प्रभारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि समीप के फेनहारा में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

फेनहारा का रहने वाला है युवक

पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा प्रखंड के गवंद्री गांव का 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक चार दिन पहले अपने फुफेरे भाई व एक ग्रामीण के साथ मुंबई से शिवहर जिले के गढ़वा गांव पहुंचा था। युवक मुंबई में टोपी बनाने का काम करता था। तीनों को यहीं पर क्वारंटाइन कर दिया गया था। युवक को स्क्रीनिंग और इलाज के बाद घर भेज दिया गया था। किंतु, बीमारी बढ़ने पर युवक को इलाज के लिए पटना लाया गया। हड़कंप तब मच गया, जब जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिला। इसकी सूचना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही बांका में भी कोरोना की एंट्री हो गई है। बांका के अमरपुर प्रखंड के 45 वर्षीय व्‍यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

बिहार पेंशन वृद्धि: चुनावी साल में राजनीति तेज, नीतीश कुमार पर आरोप और प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश...

थलपथी विजय का जन्मदिन: साउथ सुपरस्टार के करियर और राजनीति में कदम

KKN गुरुग्राम डेस्क | साउथ के सुपरस्टार विजय, जिन्हें थलपथी विजय के नाम से भी...

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की स्पॉटिंग: अभिनेता की निजी जिंदगी में नया मोड़

KKN गुरुग्राम डेस्क | बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को हाल ही में अपनी कथित...

More like this

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

बिहार पेंशन वृद्धि: चुनावी साल में राजनीति तेज, नीतीश कुमार पर आरोप और प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश...

मुजफ्फरपुर में चंदवारा पुल को दरभंगा फोरलेन से जोड़ने के लिए 12 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, 6 सदस्यीय समिति गठित

KKN गुरुग्राम डेस्क | मुजफ्फरपुर में चंदवारा पुल को दरभंगा फोरलेन से जोड़ने के...