सोमवार, जून 23, 2025
होमKKN Special12 अगस्त की रात में होगा उल्कापिंडों की बारिश

12 अगस्त की रात में होगा उल्कापिंडों की बारिश

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

उल्कापिंडों की बारिश को उत्तरी गोलार्द्ध से देख सकते हैं

सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि 12 अगस्त को रात नहीं होगी और रात में भी दिन की तरह उजाला रहेगा। दावा ये कि 96 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है। दूसरी ओर नासा के वैज्ञानिक की मानें तो यह चमत्कार नहीं बल्कि एक आकाशीय घटना है।
आपको बता दें कि आकाश में कभी-कभी एक ओर से दूसरी ओर तेजी से जाते हुए कुछ पिंड पृथ्वी पर आकर गिरते हैं। इन्हें उल्का कहते हैं। इन्हें ‘टूटते हुए तारे’ और ‘लूका’ भी कहा जाता है। वायुमंडल में आने के बाद ये जलने लगते हैं और इनमें से उजाला होता है। कहते हैं उल्काओं का जो अंश वायुमंडल में जलने से बचकर पृथ्वी तकआता है उसे उल्कापिंड कहते हैं। स्पेस में कई उल्काएं देखी जा सकती हैं, लेकिन पृथ्वी पर गिरने वाले पिंडों की संख्या बहुत कम होती है।
दरअसल ऐसी आकाशीय घटनाएं 2000 साल से देखी जा रही हैं। इस साल 12 अगस्त शनिवार को रात में उल्का पिंडों की बारिश होगी। इससे कुछ रौशनी भी होगी। किंतु, इतना भी नही कि रात में दिन हो जाये। ऐसा कहा जा रहा है कि उल्कापात 17 जुलाई को आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ था और 27 अगस्त तक चलेगा। इस साल 12 अगस्त की रात 1 बजे उल्का पिंडों की बारिश अपने चरम पर होगा। इस समय करीब एक घंटे में 150-200 शूटिंग स्टार प्रति घंटा देख सकते हैं। हालांकि, इन उल्कापिंडों की बारिश को उत्तरी गोलार्द्ध से देख सकते हैं। ये घटना दुनिया भर में हर जगह नहीं, बल्कि कुछ ही जगह दिखेगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को किया बंद! भारत में मंडराने लगा तेल संकट, क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने

KKN न्यूज। मिडिल ईस्ट में युद्ध के साए के बीच ईरान ने सबसे बड़ा...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने पूरे किए 17 साल: लेटेस्ट एपिसोड में दिखा चौंकाने वाला ट्विस्ट

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारत के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाले...

अब कहां हैं बालिका वधू के सितारे? कोई छोड़ चुका है इंडस्ट्री, तो किसी ने दुनिया ही छोड़ दी

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारतीय टेलीविजन का ऐतिहासिक शो ‘बालिका वधू’ न केवल एक धारावाहिक...

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का ब्रेकअप: अब सोशल मीडिया पर छलका दर्द

KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने...

More like this

बिहार में गर्मी छुट्टियों के बाद स्कूल फिर हर्षोल्लास के साथ खुले; 23 जून से ‘स्वागत सप्ताह’ का शुभारंभ

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक (कक्षा 1–8) स्कूलों...

बिहार चुनाव 2025 से पहले मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान

KKN गुरुग्राम डेस्क | जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नज़दीक आ रहा है, राजनीतिक...

आज का राशिफल: 23 जून 2025

KKN गुरुग्राम डेस्क | आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं, आर्थिक...
Install App Google News WhatsApp