बुधवार, जून 25, 2025
होमPoliticsदो दिनो के 'कुली' बनेंगे तेलगंना के सीएम

दो दिनो के ‘कुली’ बनेंगे तेलगंना के सीएम

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

​संतोष कुमार गुप्ता

तेलगांना के सीएम के चंद्रशेखर राव दो दिनो के लिए कुली बनेंगे। चौकियें मत, यह सच्ची खबर है। देश में पहली बार किसी राज्य का मुख्यमंत्री अब कुली बनने जा रहा है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने फैसला किया है कि शुक्रवार से ही वह स्वयं और उनके सभी मंत्री, विधायक, उनकी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता तथा कार्यकर्ता दो-दो दिन कुली के रूप में काम करेंगे। इस शारीरिक श्रम के जरिये जो रकम ये सभी नेता कमाएंगे, उसी का इस्तेमाल टीआरएस के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन करने के लिए किया जाएगा। सम्मेलन 21 अप्रैल को होना है, जिसके तहत कई स्थानों पर नेता-कार्यकर्ता एकत्र होंगे। अंत में तेलंगाना का सबसे खास इलाका कहे जाने वाले वारंगल में विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी।
दो दिन तक इस तरह मजदूरी करने से टीआरएस के नेता इतनी रकम एकत्र कर लेंगे कि वे पार्टी सम्मेलन में भाग लेने के लिए आने-जाने और भोजन का खर्च वहन कर सकें। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान को ‘गुलाबी कुली दिनालु’ (पिंक लेबरर डेज़) शीर्षक दिया है। क्योंकि, टीआरएस का रंग गुलाबी ही है। केसीआर ने यह घोषणा भी की कि पार्टी में सदस्य संख्या बढ़ाने की हालिया कोशिश कामयाब रही है और अब पार्टी के सदस्यों की संख्या 75 लाख से भी ज्यादा है। जबकि, वर्ष 2014 में सत्तारूढ़ होते वक्त पार्टी के 52 लाख सदस्य थे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तेजस्वी यादव का बयान: बिहार की राजनीति में लालू यादव परिवार से किसी नए सदस्य के प्रवेश पर रोक

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हाल ही में लालू यादव परिवार से...

मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ को ‘नकली सिंगर’ बताया, सरदार जी 3 फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री की कास्टिंग पर उठे विवाद

KKN गुरुग्राम डेस्क | पंजाब के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर मीका सिंह ने हाल ही...

भारतीय क्रिकेट के ऐतिहासिक माइलस्टोन: 25 जून, भारतीय क्रिकेट के लिए एक खास दिन

KKN गुरुग्राम डेस्क | 25 जून भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण...

इंदिरा गांधी आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे अंधकारमय दौर

KKN गुरुग्राम डेस्क | 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक...

More like this

तेजस्वी यादव का बयान: बिहार की राजनीति में लालू यादव परिवार से किसी नए सदस्य के प्रवेश पर रोक

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हाल ही में लालू यादव परिवार से...

इंदिरा गांधी आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे अंधकारमय दौर

KKN गुरुग्राम डेस्क | 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘जनता दर्शन’: जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान का आश्वासन

KKN गुरुग्राम डेस्क उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 जून 2025 को अपने सरकारी आवास...

सीट शेयरिंग पर एनडीए और महागठबंधन में खिचड़ी पकनी शुरू

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार एनडीए में BJP-JDU के बीच सीटों को लेकर खामोश खींचतान।...

बिहार चुनाव 2025 से पहले मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान

KKN गुरुग्राम डेस्क | जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नज़दीक आ रहा है, राजनीतिक...

बिहार पेंशन वृद्धि: चुनावी साल में राजनीति तेज, नीतीश कुमार पर आरोप और प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश...

बिहार में पेंशन योजना को लेकर नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, अब हर माह मिलेंगे ₹1100, जुलाई से होगा लागू

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के...

PM मोदी के बिहार दौरे पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- “हमको जेब काटने वाला पीएम और अचेत सीएम नहीं चाहिए”

KKN गुरुग्राम डेस्क | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के बाद सूबे की...

बिहार चुनाव 2025: क्या पवन सिंह भी मनीष कश्यप के बाद जन सुराज पार्टी में होंगे शामिल?

KKN गुरुग्राम डेस्क | जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आ रहे हैं, प्रदेश की...

पीएम मोदी का Siwan दौरा – RJD एवं कांग्रेस पर तीखा हमला

KKN गुरुग्राम डेस्क | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीवान में आयोजित जनसभा में जमकर RJD और...

बिहार चुनाव 2025 से पहले प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, कहा – “निशांत कुमार राजनीति में नहीं आएंगे”

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में वर्ष 2025 के अंत में होने वाले विधानसभा...

बिहार में आयोगों की नियुक्तियों को लेकर तेजस्वी यादव का तंज

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। राष्ट्रीय...

लालू यादव का 78वां जन्मदिन: बिहार के दिग्गज नेता की धूमधाम से मनाई जा रही वर्षगांठ

KKN गुरुग्राम डेस्क | आज लालू प्रसाद यादव, जो कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो...

बिहार चुनाव से पहले गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने चिराग पासवान पर साधा निशाना

KKN गुरुग्राम डेस्क | जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नजदीक आ रहा है, प्रदेश...

मनीष कश्यप का बीजेपी से इस्तीफा

 KKN गुरुग्राम डेस्क | सोशल मीडिया पर सक्रिय नेता और यूट्यूबर मनीष कश्यप ने रविवार...
Install App Google News WhatsApp