Politics

महापुरषो के  नाम पर राजनीति उचित नही

राजकिशोर प्रसाद
आज पूरा देश राजनीति के सियासी खींचातानी से ओत प्रोत है। हमारे देश के महान महापुरुषो के सन्देश, उनकी भावना और सपने, गलत सियासिकरण से धूमिल हो रहे है। महापुरुषो के नाम पर राजनीतिक दल अपनी वोट बैंक के खातिर समय समय पर उनके जन्म दिवस और पुण्य दिवस पर सरकारी छुट्टी की घोषणा कर देती है। किन्तु,  जिस भावना से घोषणा की जाती है, वह कितना सार्थक हो रहा है? इसकी समीक्षा के साथ इस पर ठोस पहल की जरूरत है। तभी हम महापुरुषो के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।
आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहेब के जयंती के अवसर पर बोलते हुये जो इसपर जो प्रतिक्रियाएं दी है वह वास्तव में स्वागत योग्य है। स्कूल कालेज व अन्य संस्थाओ में छुट्टियां महापुरुषो में नाम पर हो जाती है। किन्तु, जिस उद्देश्य से ये छुट्टियां घोषित की जाती है उसकी सार्थकता परे होती है। शायद इससे महापुरुषो को श्रद्धांजलि देने के नाम पर राजनीती मात्र है। उस दिन स्कूल दफ्तर में ताले लटके रहते है। योगी ने इस पर जो सुझाव दिए है, उस पर अम्ल की जरूरत है। उस दिन छुट्टी नही बल्कि खुला होना चाहिये और उस दिन उन महापुरुषो की जीवनी और उनके कृत्यों  की पाठ बच्चों और लोगो को पढ़ानी चाहिये। ताकि, हमारा समाज और नई पीढ़ी उन महापुरुषो के पद चिन्हों पर चलकर अपने व्यक्तित्व और समाज का विकास कर सके। साथ ही उन महापुरुषो के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
किन्तु इस पर राजनीती उचित नही लगती। ऐसा देखा जाये तो हमारे देश में हजारो महापुरुष हुये जो हमारे प्रेरणास्रोत है। जो हमारे आदर्श है। अगर सब महापुरुषो की जन्म व पुण्य तिथि पर अवकास कर दी जाये तो, विकास कैसे होगा?  सिस्टम कैसे चलेगी? जरूरत है उन महापुरुषो के प्रति सच्ची श्रद्धांजली की,  न  की सिर्फ दिखावे की।

This post was last modified on फ़रवरी 20, 2020 2:41 अपराह्न IST 14:41

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Share

Recent Posts

  • Muzaffarpur

बिहार में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन

बिहार में कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री… Read More

अगस्त 22, 2025 5:26 अपराह्न IST
  • Crime

मुंबई पुलिस ने 60 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया, 12 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है,… Read More

अगस्त 22, 2025 5:13 अपराह्न IST
  • Society

Neuroscientist के सुझाए 5 Tips: सपनों को हकीकत बनाने का विज्ञान

आजकल सोशल मीडिया पर Manifestation शब्द काफी ट्रेंड कर रहा है। इसका मतलब है Law… Read More

अगस्त 22, 2025 4:59 अपराह्न IST
  • Politics

राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, अजय राय ने अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय गृह मंत्री… Read More

अगस्त 22, 2025 4:23 अपराह्न IST
  • New Delhi

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेनका गांधी की प्रतिक्रिया: ‘फीडिंग ज़ोन से मिलेगी राहत

भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के… Read More

अगस्त 22, 2025 4:04 अपराह्न IST
  • Politics

विजय ने मदुरई ईस्ट से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, DMK-BJP पर बोला हमला

तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष विजय ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनावों… Read More

अगस्त 22, 2025 3:50 अपराह्न IST