रविवार, जून 22, 2025
होमNationalपीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

पूजा श्रीवास्तव
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने कॉग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कॉग्रेस को न्यू इंडिया वाला भारत नहीं बल्कि, घोटाला वाला भारत चाहिए…। लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक के बाद एक कांग्रेस पर कई तीखे हमले किए। पीएम मोदी ने कहा 50 साल तक सत्ता में रहने के बाद कांग्रेस जनता से कट गई है। कांग्रेस भाजपा की बुराई करते करते भारत की बुराई करने में लगी हुई है। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर पीएम मोदी राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे रहे थे।

पीएम ने पूछा कॉग्रेस से सवाल
पीएम मोदी ने सवाल किया कि कांग्रेस को न्यू इंडिया चाहिए या आपात काल वाला भारत? क्या कांग्रेस को सेना के जीप घोटाले वाला भारत चाहिए? कांग्रेस पर हमला बोलेते हुए कहा कि आपको इमरजेंसी वाला भारत चाहिए, लेकिन हमें गांधी वाला भारत चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत मोदी का नहीं, गांधी का विचार है। आपको बोफोर्स घोटाला वाला भारत चाहिए।
क्रेडिट पॉलिटिक्स
पीएम मोदी ने कहा की हमारे हर फैसले में देश हित सर्वेपरि होता है लेकिन कांग्रेस हर काम का क्रेडिट लेना चाहती है। कांग्रेस ने कालेधन पर एसआईटी नहीं बनाई। बेनामी कानून को 28 सालों तक लटका कर रखा। जीएसटी पर मध्यरात्रि सेशन का विरोध किया। पीएम ने कहा कि अब इन सब का क्रेडिट कांग्रेस के खाते में जाता है। पीएम ने कहा कि यदि मैं अंग्रेजी में 9 लिखूंगा तो विपक्ष को यह 6 दिखने लगता है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा कि कॉग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को भारत की नही बल्कि, एक परिवार को बचाने की चिंता है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ओशो की नाव: मांझी, मौन और आत्मा की यात्रा

क्या आपने कभी किसी ऐसे मांझी को देखा है, जो नदी नहीं... आत्मा को...

सलमान खान ने किया खुलासा: ‘तेरे नाम’ का हेयरस्टाइल पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से लिया गया था प्रेरणा

KKN गुरुग्राम डेस्क | बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे 'द...

‘हिना खान की ऑनस्क्रीन मां’ ने अपने वैवाहिक जीवन के अंत की घोषणा की

KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी इंडस्ट्री में एक और मशहूर अभिनेत्री ने अपने पति...

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

More like this

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

बिहार पेंशन वृद्धि: चुनावी साल में राजनीति तेज, नीतीश कुमार पर आरोप और प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश...

बिहार में पेंशन योजना को लेकर नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, अब हर माह मिलेंगे ₹1100, जुलाई से होगा लागू

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के...