गुरूवार, जून 26, 2025
होमBiharबिहार की हालात पर राहुल से नीतीश ने की चर्चा

बिहार की हालात पर राहुल से नीतीश ने की चर्चा

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

महागठबंधन बचाने को बीच का रास्ता निकालने की हुई कोशिश

नई दिल्ली। बिहार में महागठबंधन में जारी तकरार के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कॉग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। दोनों नेताओं की आधे घंटे तक मुलाकात चली। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में बिहार के ताजा घटनाक्रमों पर कांग्रेस उपाध्यक्ष से चर्चा की गई। बाद में नीतीश ने जद यू नेता शरद यादव से भी उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।
बीच का रास्ता तलाशने का हुआ प्रयास
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद नीतीश ने कोई बयान नहीं दिया। लेकिन यह संकेत पढ़ने की कोशिश हो रही है कि नीतीश भी तेजस्वी के मामले में कोई बीच का रास्ता निकालने के पक्ष में हैं। गौरतलब है कि शुरुआती ना नुकर के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना में नीतीश कुमार से मिलकर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इस्तीफा नहीं देने की वजह भी बताई थी।
महागठबंधन के लिए अहम मानी जा रही है मुलाकात
बिहार के मुख्यमंत्री की राहुल गांधी से हुई मुलाकात को राज्य के राजनीतिक घटनाक्रमों से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नीतीश ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर लगे आरोपों के मामले में राहुल गांधी की भी राय ली है। नीतीश-राहुल की मुलाकात को राजनीतिक गलियारे में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके पहले की यात्रा में उनकी कांग्रेस नेताओं से मुलाकात नहीं होने पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि नीतीश अपना अलग रास्ता तलाश रहे हैं।
कॉग्रेस ने लचीले रुख अपनाने की दी सलाह
कांग्रेस की ओर से नीतीश को गठबंधन बरकरार रखने के लिए थोड़ा लचीला रुख अपनाने की सलाह दी जा रही है। कांग्रेस का मानना है कि ऐसे वक्त में जब केंद्रीय स्तर पर महागठबंधन बनाने की कवायद हो रही है बिहार में दरार से भाजपा को इसका सीधा लाभ होगा।
कोविंद से भी मिले नीतीश
नीतीश कुमार ने निर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की है। उन्होंने कोविंद को राष्ट्रपति चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति चुनाव में नीतीश कुमार ने विपक्षी कुनबे से अलग राह चुनते हुए कोविंद का समर्थन किया था। नीतीश राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के लिए शनिवार की सुबह दिल्ली पहुंचे थे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

क्या फिर एक और हिरोशिमा होने वाला है?

1945 में हिरोशिमा और नागासाकी पर गिरे परमाणु बम ने मानवता को जो जख्म...

गोविंदा की 5 साल बाद बड़ी पर्दे पर वापसी, ‘हीरो नंबर 1’ के स्टाइल में किया फिल्म का अनाउंसमेंट

बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा 5 साल के लंबे ब्रेक के बाद एक...

कन्नप्पा की कहानी: शिव भक्ति की अद्वितीय यात्रा पर आधारित विष्णु मांचू की फिल्म

विष्णु मांचू की तेलगु फिल्म कन्नप्पा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यह...

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी बने प्रोफेसर, अब कॉलेज में पढ़ाएंगे राजनीति शास्त्र

बिहार के वरिष्ठ नेता और राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी अब शिक्षा के क्षेत्र में...

More like this

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी बने प्रोफेसर, अब कॉलेज में पढ़ाएंगे राजनीति शास्त्र

बिहार के वरिष्ठ नेता और राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी अब शिक्षा के क्षेत्र में...

तेजस्वी यादव का बयान: बिहार की राजनीति में लालू यादव परिवार से किसी नए सदस्य के प्रवेश पर रोक

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हाल ही में लालू यादव परिवार से...

इंदिरा गांधी आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे अंधकारमय दौर

KKN गुरुग्राम डेस्क | 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक...

बिहार के 26 जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में मानसून ने दस्तक तो दे दी है, लेकिन...

ककोलत झरना: भारी बारिश के कारण झरने का विकराल रूप, प्रशासन ने की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

KKN गुरुग्राम डेस्क | ककोलत झरना, जो बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘जनता दर्शन’: जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान का आश्वासन

KKN गुरुग्राम डेस्क उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 जून 2025 को अपने सरकारी आवास...

सीट शेयरिंग पर एनडीए और महागठबंधन में खिचड़ी पकनी शुरू

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार एनडीए में BJP-JDU के बीच सीटों को लेकर खामोश खींचतान।...

बिहार में भारी बारिश जारी, उत्तरी जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में मानसून के मौसम के दौरान भारी बारिश का...

बिहार में गर्मी छुट्टियों के बाद स्कूल फिर हर्षोल्लास के साथ खुले; 23 जून से ‘स्वागत सप्ताह’ का शुभारंभ

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक (कक्षा 1–8) स्कूलों...

बिहार चुनाव 2025 से पहले मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान

KKN गुरुग्राम डेस्क | जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नज़दीक आ रहा है, राजनीतिक...

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में मानसून सक्रिय हो चुका है और इसका असर...

बिहार पेंशन वृद्धि: चुनावी साल में राजनीति तेज, नीतीश कुमार पर आरोप और प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश...

मुजफ्फरपुर में चंदवारा पुल को दरभंगा फोरलेन से जोड़ने के लिए 12 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, 6 सदस्यीय समिति गठित

KKN गुरुग्राम डेस्क | मुजफ्फरपुर में चंदवारा पुल को दरभंगा फोरलेन से जोड़ने के...

पटना और बिहार में बारिश से मिली राहत: आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी, 27 जून तक बारिश की संभावना

KKN गुरुग्राम डेस्क | शनिवार को पटना और बिहार के कई हिस्सों में भारी...

अब गोवा जैसा मज़ा मिलेगा मुजफ्फरपुर की खरौना नहर में, जानिए क्यों बन रही है ये जगह हॉट डेस्टिनेशन

KKN गुरुग्राम डेस्क | अगर आप भी ठंडी हवा, शांत पानी और हरियाली से...
Install App Google News WhatsApp