मंगलवार, जून 24, 2025
होमNationalजिन्ना बनते प्रधानमंत्री तो नहीं होता बंटवारा: दलाई लामा

जिन्ना बनते प्रधानमंत्री तो नहीं होता बंटवारा: दलाई लामा

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

तिब्बत के आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा ने बुधवार को बड़ा बयान देकर भारत की राजनीति में नया बखेरा खड़ा कर दिया है। दलाई लामा ने कहा कि यदि मो. अली जिन्ना भारत के प्रधानमंत्री बन जाते तो भारत का विभाजन रोका जा सकता था।

दलाई लामा यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए जवाहरलाल नेहरू ने आत्म केंद्रित रवैया अपनाया था और इसका खामियाजा भारत को अपने विभाजन से झेलना पड़ा। दलाई लामा ने दावा किया कि महात्मा गांधी भी जिन्ना को पहला प्रधानमंत्री बनाने की इच्छा व्यक्त कर चुके थे। यदि ऐसा हो जाता तो भारत का बंटवारा नहीं होता। गोवा के एक प्रबंध संस्थान के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 83 वर्षीय बौद्ध भिक्षु ने यह बात कह कर भारत की राजनीति में बवाल खड़ा कर दिया है।
प्रजातांत्रिक प्रणाली को बताया बेहतर
एक छात्र के प्रश्न का उत्तर देते हुए दलाई लामा ने कहा कि मेरा मानना है कि सामंती व्यवस्था के बजाय प्रजातांत्रिक प्रणाली बहुत अच्छी होती है। सामंती व्यवस्था में कुछ लोगों के हाथों में निर्णय लेने की शक्ति होती है, जो बहुत खतरनाक होता है। अब भारत की तरफ देखें। मुझे लगता है कि महात्मा गांधी जिन्ना को प्रधानमंत्री का पद देने के बेहद इच्छुक थे। लेकिन पंडित नेहरू ने इसे स्वीकार नहीं किया। यदि महात्मा गांधी की सोच को स्वीकारा गया होता तो भारत और पाकिस्तान एक होता।
तिब्बत से निष्कासन की वजह बताई
आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा ने उस दिन को याद किया जब उन्हें उनके समर्थकों के साथ तिब्बत से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि कैसे तिब्बत और चीन के बीच समस्या बदतर होती जा रही थी। चीन के अधिकारियों का रवैया दिन प्रति दिन अधिक आक्रामक होता जा रहा था। उन्होंने कहा कि स्थिति को शांत करने करने के उनके तमाम प्रयासों के बावजुद 17 मार्च 1959 की रात को उन्होंने निर्णय किया वह यहां नहीं रहेंगे और वह भारत चलें आये।

KKN Live के पेज को फॉलो कर लें और शेयर व लाइक भी जरुर करें।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को किया बंद! भारत में मंडराने लगा तेल संकट, क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने

KKN न्यूज। मिडिल ईस्ट में युद्ध के साए के बीच ईरान ने सबसे बड़ा...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने पूरे किए 17 साल: लेटेस्ट एपिसोड में दिखा चौंकाने वाला ट्विस्ट

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारत के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाले...

अब कहां हैं बालिका वधू के सितारे? कोई छोड़ चुका है इंडस्ट्री, तो किसी ने दुनिया ही छोड़ दी

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारतीय टेलीविजन का ऐतिहासिक शो ‘बालिका वधू’ न केवल एक धारावाहिक...

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का ब्रेकअप: अब सोशल मीडिया पर छलका दर्द

KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने...

More like this

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को किया बंद! भारत में मंडराने लगा तेल संकट, क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने

KKN न्यूज। मिडिल ईस्ट में युद्ध के साए के बीच ईरान ने सबसे बड़ा...

बिहार चुनाव 2025 से पहले मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान

KKN गुरुग्राम डेस्क | जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नज़दीक आ रहा है, राजनीतिक...

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...
Install App Google News WhatsApp