बुधवार, जुलाई 30, 2025
होमBiharबिहार की रैली में कॉग्रेस अध्यक्ष ने किया सत्ता में वापसी का...

बिहार की रैली में कॉग्रेस अध्यक्ष ने किया सत्ता में वापसी का शंखनाद

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सत्ता में वापसी के लिए शंखनाद कर दिया है। पटना की रैली में राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी आए हैं। कांग्रेस की इस रैली को आगामी लोकसभा चुनावों की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। बिहार में पार्टी के जनाधार की वापसी का फैसला जहां इस रैली से होगा, वहीं महागठबंधन के सहयोगियों संग सीटों की साझेदारी में भी कांग्रेस की हिस्सेदारी इस शक्ति प्रदर्शन से तय होगी।


बिहार में भी बनेगी गठबंधन की सरकार


रैली को संबोधित करते हुए कॉग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, लोकसभा के बाद विधानसभा में भी गठबंधन की सरकार बनाएंगे। राहुल गांधी ने कहा 27 प्रतिशत चीनी बिहारी किसान देता था, जो आज घट कर महज 2 फीसदी रह गया है। कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार आएगी तो पटना को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि नोट अच्छे नहीं लगे तो 500 और एक हजार रुपये के नोट बंद कर दिए गये। महिलाओं के बचत के पैसे बैंक में जमा करवाए और जनता के पैसे निकाले। नोटबन्दी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। कहा कि मोदी ने वादा करके आम लोगो को 15 लाख नहीं दिए। बिहार और देश के किसानों को को क्या मिला किसी से छिपा नहीं है। कहा कि मोदी सरकार ने दिन के मात्र 17 रुपये देकर किसानो का अपमान किया है। उद्योगपति के लिए सरकार ने हजारों करोड़ माफ किए। किंतु, किसानों का कर्ज माफ करने को राजी नहीं है। राहुल ने कहा कि कॉग्रेस शासित तीन राज्य में कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ कर दिया है। बिहार कि इस ऐतिहासिक रैली के लिए राहुल गांधी ने कांग्रेस और महागठबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते किया है।


बीजेपी पर धोखा देने का आरोप


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2 करोड़ रोजगार और 15 लाख रुपये खाते का नारा देकर बीजेपी ने जनता को धोखा दिया है। अगले चुनाव के लिए कांग्रेस ने किसान, नौजवान, न्यूनतम आमदनी का एजेंडा तय किया है। बिहार से जीत कर जाएंगे। जनता समझदार है।


जुमला से नहीं चलता है देश


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि बिहार देश का निर्माण करेगा और नौजवान अब ठेके पर काम करना नहीं चाहता है। बीजेपी ने मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया के नारे देकर लोगो को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति कलाकारी से नहीं चलेगी। कहा कि गंगा की सफाई के नाम पर देश के बैंक को साफ कर दिया गया।


खतरे में संवैधानिक संस्था


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संवैधानिक संस्था खतरे में है। राहुल का मतलब, किसानों का सम्मान है, गरीबों की चिंता है। किसानों का 6 हजार करोड़ कर्ज माफ किया। 2500 रुपये क्विंटल धान खरीद रहे हैं। 80 लाख मीट्रिक टन खरीदी है। किसानों की जमीन वापस कर दी। गठबंधन करके बीजेपी सरकार को भगाना है। उन्होंने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत की मशीन को खराब कर दिया है।


इन लोगो ने किया संबोधित


रैली को सीपीआई के सचिव सत्यनारायण, शरद यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, कॉग्रेस नेता सदानंद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, तारिक अनवर आदि नेताओं ने संबोधित किया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from KKN Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

एमपी बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जारी, छात्रों के लिए बड़ी राहत

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं की द्वितीय परीक्षा यानी सप्लीमेंट्री...

‘सैयारा’ बनी Box Office की नई सनसनी, दुनियाभर में पार किए 400 करोड़ रुपये

सिनेमाघरों में 18 जुलाई को रिलीज़ हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' दर्शकों के दिलों...

भारत में वोल्वो EX30 की एंट्री की तैयारी, 450 किमी से ज्यादा मिलेगी रेंज

वोल्वो इंडिया अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एक नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च...

पटना में ‘डॉग बाबू’ नाम से जारी हुआ आवास प्रमाण-पत्र, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

पटना जिले के मसौढ़ी अंचल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है,...

More like this

पटना में ‘डॉग बाबू’ नाम से जारी हुआ आवास प्रमाण-पत्र, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

पटना जिले के मसौढ़ी अंचल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है,...

2025 विधानसभा चुनाव से पहले VIP का बड़ा ऐलान, मुकेश सहनी बोले- 60 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

बिहार की सियासत एक बार फिर गर्म होती नजर आ रही है। आगामी 2025...

लोकसभा में पप्पू यादव का हमला: चीन-पाक सैन्य गठजोड़ और कश्मीर सुरक्षा नीति पर उठाए गंभीर सवाल

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में केंद्र सरकार की सुरक्षा और...

बिहार में कक्षा 1 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी, जानें परीक्षा की पूरी रूपरेखा

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों...

बिहार में भारी बारिश का कहर: पटना जलमग्न, पूरे राज्य में बाढ़ का खतरा मंडराया

बिहार में मॉनसून अब अपना भयावह रूप दिखा रहा है। राजधानी पटना में सोमवार...

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर नहीं लगाई रोक, आधार और वोटर ID को मान्यता देने का मौखिक निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार में 1 अगस्त 2025 को जारी होने वाली...

OFSS Bihar 11वीं एडमिशन 2025: तीसरी मेरिट लिस्ट जारी

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने शैक्षणिक वर्ष 2025–27 में 11वीं कक्षा में प्रवेश...

श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सावन की तीसरी सोमवारी पर बिहार के प्रमुख शिवधामों में आस्था की लहर साफ...

बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून: पटना सहित कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जनजीवन प्रभावित

बिहार में मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। रविवार रात...

तेज प्रताप यादव का नया राजनीतिक दांव, RJD से बाहर होकर महुआ से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा मोड़ देखने को मिला है। राष्ट्रीय...

चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सफाईकर्मियों को दी बड़ी सौगात, बिहार में बनेगा ‘राज्य सफाई कर्मचारी आयोग’

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार लोकलुभावन...

BSEB Bihar Board 10th 12th Exam 2026: डमी पंजीयन कार्ड जारी, 9 अगस्त तक कर सकते हैं सुधार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) और मैट्रिक...

बिहार मौसम अपडेट: कई ज़िलों में तेज़ बारिश, वज्रपात और तूफ़ानी हवाओं की चेतावनी

 बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य...

चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर तीखा वार, कहा – जिस सरकार को सपोर्ट कर रहा हूं, वही अपराध रोकने में नाकाम

बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। एनडीए...

फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र का मामला: बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में बड़ी जांच

बिहार राज्य के शिक्षा क्षेत्र में एक नई चिंताजनक खबर सामने आई है। बीआरए...