National

महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में चक्रवात निसर्ग का तांंडव

चक्रवात निसर्ग के महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराने के बाद बुधवार की दोपहर से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह अगले तीन घंटों तक चलेगी। हवा 120 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। निसर्ग तूफान के कारण कई जगहों पर काफी नुकसान की खबर आ रही है। कई जगहों पर पेड़ जड़ से उखड़ गए, तो वहीं कच्चे मकानों को भी काफी नुकसान हुआ है।

निसर्ग से होने वाले तबाही को ध्यान मे रखकर मुंबई और गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मीडिया को बताया कि, यह चक्रवात  गंभीर रूप धारण कर सकता है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि, निसर्ग चक्रवात महाराष्ट्र के तट पर अलीबाग के समीप पहुंच गया है। चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे प्रारम्भ हो गई थी। IMD ने एक बयान में कहा कि, ‘बादल का दाहिना हिस्सा महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र, खासकर रायगढ़ जिले से होकर गुजर रहा है। यह आगामी 3 घंटे में मुंबई और ठाणे जिलों में पहुंचेगा।’ वहीं, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से 40 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। महाराष्ट्र में लोगों को तटीय इलाकों में जाने से रोका गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Share
Tags: Cyclone Gujarat Maharashtra Nisarga

Recent Posts

  • Education & Jobs

एमपी बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जारी, छात्रों के लिए बड़ी राहत

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं की द्वितीय परीक्षा यानी सप्लीमेंट्री परीक्षा… Read More

जुलाई 29, 2025 5:39 अपराह्न IST
  • Entertainment

‘सैयारा’ बनी Box Office की नई सनसनी, दुनियाभर में पार किए 400 करोड़ रुपये

सिनेमाघरों में 18 जुलाई को रिलीज़ हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' दर्शकों के दिलों पर… Read More

जुलाई 29, 2025 5:32 अपराह्न IST
  • Automobile

भारत में वोल्वो EX30 की एंट्री की तैयारी, 450 किमी से ज्यादा मिलेगी रेंज

वोल्वो इंडिया अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एक नई इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने… Read More

जुलाई 29, 2025 5:20 अपराह्न IST
  • Society

पटना में ‘डॉग बाबू’ नाम से जारी हुआ आवास प्रमाण-पत्र, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

पटना जिले के मसौढ़ी अंचल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां… Read More

जुलाई 29, 2025 5:05 अपराह्न IST
  • Health

मौसम में बदलाव के साथ बच्चों को सर्दी-जुकाम से कैसे बचाएं: दादी-नानी के देसी नुस्खे

मौसम में बदलाव के दौरान अक्सर बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है।… Read More

जुलाई 29, 2025 4:50 अपराह्न IST
  • Sports

जो रूट बनाम राहुल द्रविड़: टेस्ट क्रिकेट में दो दिग्गजों की तुलना

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज जो रूट ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट… Read More

जुलाई 29, 2025 4:34 अपराह्न IST