Categories: National Sports

हार्दिक पांडया के आतिशि पारी पर भारी पड़ा स्मिथ की बल्लेबाजी

पुणे सुपरजायंट ने मुम्बई इंडियन को हराया

इमरान ताहिर और रहाणे भी चमके

संतोष कुमार गुप्ता

मुंबई। पुणे सुपरजायंट की टीम के कप्तान भले ही महेंद्र सिंह धौनी ना हो किंतु उनकी टीम ने आइपीएल मे जीत से आगाज किया है।मुम्बई टीम के हार्दिक पांडया की आखिरी ओवर मे आतिशि बल्लेबाजी पर पानी फिर गया। पुणे सुपरजाइंट्स की टीम ने कप्तान स्टीव स्मिथ की नाबाद 78 रन की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया।
पुणे को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी, लेकिन शुरुआती तीन गेंद में सिर्फ तीन रन बने। अब तीन गेंद में 10 रन चाहिए थे और मैच रोमांचक मोड़ ले चुका था। लेकिन स्मिथ ने यहां लगातार दो छक्के लगाते हुए अपनी टीम को शानदार अंदाज में जीत दिलाई।
पुणे ने शुरुआत तो तेज की, लेकिन मयंक अग्रवाल (6) के रूप में उसे पहला झटका चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर 35 के कुल योग पर लग गया। मिशेल मैक्लेनघन की गेंद पर रोहित शर्मा ने मयंक का कैच लपका।
पुणे को हालांकि पहले झटके से कोई फर्क नहीं पड़ा। सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (60) ने स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 8.28 की औसत से 58 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की दिशा में बनाए रखा।
रहाणे 93 के कुल स्कोर पर आउट हुए। टिम साउदी की गेंद पर सीमारेखा के पास नीतीश राणा ने उनका बेहतरीन कैच लपका। रहाणे ने 34 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाए।
रहाणे के जाने के बाद स्मिथ को आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (21) का साथ मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नौ से अधिक के औसत से 50 रन जोड़े।
स्टोक्स 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर 143 के कुल योग पर पवेलियन लौटे। 14 गेंदों में तीन चौका लगा चुके स्टोक्स, हार्दिक पांड्या की गेंद पर साउदी के हाथों लपके गए।
स्टोक्स के जाने के बाद पुणे के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 12) उतरे। धौनी ने धैर्यपूर्वक क्रीज पर समय बिताया और लगातार स्मिथ को स्ट्रोक देते रहे।
दोनों ने 44 रनों की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई।
मुंबई इंडियंस ने अंतिम ओवरों में केरन पोलार्ड (27) और हार्दिक पांड्या (नाबाद 35) की तूफानी पारियों की मदद से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के दूसरे मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ गुरुवार को 185 रनों का लक्ष्य रखा ।
खेले जा रहे इस मैच में मुंबई की टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट गंवा कर 184 रन बनाए।
पांड्या ने अंतिम ओवर में चार छक्कों और एक चौके की मदद से कुल 30 रन बटोरे, जिसमें तीन छक्के उन्होंने पहली तीन गेंद पर ही लगाए। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा अंतिम ओवर साबित हुआ।
एक समय मुंबई का इस स्कोर तक पहुंचने मुश्किल लग रहा था, लेकिन अंतिम ओवरों में पोलार्ड और पांड्या ने उसके लिए जरूरी रन जुटाए।
पुणे के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने लिए। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरो में 28 रन ही खर्च किए। उनके अलावा रजत भाटिया ने दो विकेट लिए।
बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर मैदान पर उतरी मुंबई की पार्थिव पटेल (19) और जोस बटलर (38) ने तेज शुरुआत दी और 4.2 ओवरों में 45 रन जोड़ डाले। इमरान ने पटेल को पीछे से बोल्ड कर पुणे को पहली सफलता दिलाई।
कप्तान रोहित शर्मा (3) कुछ खास नहीं कर पाए और इमरान की गुगली में फंस कर बोल्ड हो गए। एक रन बाद इमरान ने बटलर को भी पगबाधा आउट कर मुंबई को तीसरा झटका दिया। मुबंई की टीम 62 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो चुकी थी।
अंबाती रायडु (10) ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन रजत ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच कर पवेलियन भेज दिया। क्रुणाल पांड्या (3) को रजत ने अपना दूसरा शिकार बनाया।
लेकिन अंत में केरन पोलार्ड ने 17 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाकर मुंबई के बड़े स्कोर की उम्मीदों को जिंदा रखा। दूसरे छोर पर खड़े पांड्या ने अंतिम ओवर में खुलकर बल्लेबाजी कर उसे बड़ा स्कोर प्रदान किया।

This post was last modified on फ़रवरी 20, 2020 5:06 अपराह्न IST 17:06

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Share

Recent Posts

  • Economy

UPI नियमों में बदलाव: अगस्त से लागू होंगे नए नियम, जानें क्या बदलने जा रहा है

UPI (Unified Payments Interface) आजकल भारत में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला भुगतान तरीका बन… Read More

जुलाई 25, 2025 5:29 अपराह्न IST
  • Entertainment

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है : अभिरा अपनी बेटी मायरा को लेकर आएगी उदयपुर

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नए एपिसोड्स में एक नया ट्विस्ट देखने… Read More

जुलाई 25, 2025 5:16 अपराह्न IST
  • Automobile

हीरो मोटोकॉर्प की नई हीरो ग्लैमर 125 में मिलेगा क्रूज़ कंट्रोल, टेस्टिंग में जुटा कंपनी

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई हीरो ग्लैमर 125 की टेस्टिंग शुरू कर दी है, जो… Read More

जुलाई 25, 2025 4:58 अपराह्न IST
  • National

नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ा, बने देश के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री

25 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐतिहासिक मील का पत्थर पार किया।… Read More

जुलाई 25, 2025 4:45 अपराह्न IST
  • Society

आधार कार्ड लिंकिंग प्रक्रिया: क्यों और कैसे करें आवश्यक सेवाओं से लिंक

आधार कार्ड आजकल भारतीय नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। इसके बिना,… Read More

जुलाई 25, 2025 4:17 अपराह्न IST
  • Gadget

Samsung की नई Z सीरीज और Watch8 लाइनअप की बिक्री शुरू: जानिए क्या हैं खास फीचर्स और ऑफर्स

सैमसंग, दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने 25 जुलाई 2025 को भारत में अपनी 7वीं जेनरेशन… Read More

जुलाई 25, 2025 4:03 अपराह्न IST