नई दिल्ली। प्लान इंडिया के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य गोवा है। जबकि, इस इंडेक्स में बिहार निचले पादान पर है। इंडेक्स में गोवा के बाद क्रमश: केरल, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर का स्थान है। जिन राज्यों में महिलाएं सबसे अधिक असुरक्षित हैं उनमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और देश की राजधानी दिल्ली शामिल हैं।
लिंग भेद्यता सूचकांक (जेंडर वल्नरेबिलिटी इंडेक्स यानी जीवीआई) के इस रिपोर्ट को ‘प्लान इंडिया’ ने बनाया है और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बुधवार को इसे जारी किया है। गोवा न सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा के नजरिए से सबसे ऊपर है, बल्कि शिक्षा में पांचवें, स्वास्थ्य में छठे, जीविका कमाने में छठे और गरीबी के मामले में आठवें नंबर पर है। केरल 0.634 जीवीआई के साथ दूसरे नंबर है।
This post was published on नवम्बर 2, 2017 13:38
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की. ये तीर्थयात्री हरिद्वार से… Read More
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार ने रविवार को अपना 44वां… Read More
क्या आप जानते हैं कि 1971 की लड़ाई सिर्फ एक सैन्य संघर्ष नहीं, बल्कि न्याय… Read More
NEET UG 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया कल, 21 जुलाई से शुरू हो रही है. मेडिकल काउंसलिंग… Read More
बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है. राज्य सरकार स्मार्ट प्रीपेड मीटर… Read More
आज की डिजिटल दुनिया में सबसे ज्यादा असर हमारी आँखों पर पड़ रहा है। दिनभर… Read More