सोमवार, जून 23, 2025
होमMaharashtraसिपाही ने लिंग परिर्वतन हेतु हाईकोर्ट में डाली अर्जी

सिपाही ने लिंग परिर्वतन हेतु हाईकोर्ट में डाली अर्जी

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

मुंबई। महाराष्ट्र के बीड जिले में 28 वर्षीय एक महिला कांस्टेबल ने मुंबई उच्च न्यायालय में लिंग परिर्वतन हेतु विभाग से एक महीने की छुट्टी दिलावने की अर्जी लगा कर सभी को चौका दिया है। बताया कि उन्होंने लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने के लिए महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को छुट्टी देने का अनुरोध किया था, जिसे रिजेक्ट कर दिया गया।
ललिता साल्वे अब ललित कहलाना पसंद करती हैं। उन्होंने पिछले महीने लिंग परिवर्तन सर्जरी कराने के लिए एक महीने की छुट्टी मांगी थी। हालांकि, उन्हें छुट्टी देने से मना कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। साल्वे के वकील एजाज नकवी ने गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश मंजुला चेल्लूर की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष याचिका का उल्लेख किया। नकवी ने कहा कि न्यायमूर्ति एस एम केमकर की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ के समक्ष कल इस पर बहस होनी है।
याचिका के अनुसार जून 1988 में जन्मी साल्वे ने तीन साल पहले अपने शरीर में बदलाव देखा और मेडिकल जांच कराई। इसमें पाया गया कि उनके शरीर में वाई क्रोमोसोम की अधिकता हो गई है। याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ता ने सरकारी जेजे अस्पताल में मनोचिकित्सकों से परामर्श लिया। चिकित्सकों ने पाया कि उसे लैंगिक असंतोष विकृति है और सलाह दी कि अगर वह इच्छुक हैं और उनकी दिमागी हालत ठीक है तो लिंग परिवर्तन सर्जरी करा लें। याचिका में आरोप लगाया गया कि लिंग परिर्वतन हेतु उन्हें अवकास नही देना याचिकाकर्ता के मौलिक अधिकारों का हनन है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को किया बंद! भारत में मंडराने लगा तेल संकट, क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने

KKN न्यूज। मिडिल ईस्ट में युद्ध के साए के बीच ईरान ने सबसे बड़ा...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने पूरे किए 17 साल: लेटेस्ट एपिसोड में दिखा चौंकाने वाला ट्विस्ट

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारत के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाले...

अब कहां हैं बालिका वधू के सितारे? कोई छोड़ चुका है इंडस्ट्री, तो किसी ने दुनिया ही छोड़ दी

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारतीय टेलीविजन का ऐतिहासिक शो ‘बालिका वधू’ न केवल एक धारावाहिक...

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का ब्रेकअप: अब सोशल मीडिया पर छलका दर्द

KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने...

More like this

केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में सात लोगों की मौत

KKN गुरुग्राम डेस्क | धार्मिक स्थल केदारनाथ से लौटते समय श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा...

अमृत भारत स्टेशन योजना: पीएम मोदी करेंगे 103 नये विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, 18 राज्यों में विकास की नई शुरुआत

KKN गुरुग्राम डेस्क | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों...

IPL इतिहास में रनों के अंतर से टॉप 5 सबसे बड़ी जीत: मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 में बनाया नया रिकॉर्ड

KKN गुरुग्राम डेस्क | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हर सीजन में रिकॉर्ड बनते...
Install App Google News WhatsApp