मंगलवार, जुलाई 1, 2025
होमKKN Specialखुद की मजदूरी से करता है पढ़ाई

खुद की मजदूरी से करता है पढ़ाई

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp
  • पढाई और पेट की खातीर दुकानो मे टांगता है निम्बू मिर्ची, प्रत्येक शनिवार को स्कूल के बजाये पहुंचता है व्यवसायिक प्रतिष्ठानो पर, पांच से दस रूपया तक देते है एक दुकानदार, तीन रूपया का आता है खर्च, अच्छी शिक्षा को लालायित है ये बच्चे, जॉब मे जाने के बाद ही करेगा विवाह 

मजदूर दिवस स्पेशल

संतोष कुमार गुप्ता

मुजफ्फरपुर। यहां पापी पेट का सवाल ही नही बल्कि उन बच्चो की कहानी है जो पढाई का खर्च निकालने के लिए अजूबा तरीका निकाला है। हालांकि यह तरीका व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है। जहां हम शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए करोड़ो खर्च कर रहे है। बच्चे स्कूल जाये इसके लिए तरह तरह की योजनाऐ चला रहे है। किंतु यहां कुछ बच्चे ऐसे भी है जो पेट और पढाई की खातीर चिलचिलाती धूप मे मजदूरी करता है। आगे की पढाई उसका बेहतर तरीके से हो.उसमे कोई आर्थिक संकट ना आये इसके लिए वह शनिवार को स्कूल नही जाता है। शनिवार को स्कूल नही जाना उसकी बड़ी मजबूरी है। क्योकि वह शनिवार को स्कूल जायेगा तो पढाई और रोटी पर संकट आ जायेगा। अलीनेउरा माली टोला के गौरव कुमार आठंवा का छात्र है। वह राजकीय उत्क्रमित मध्य विधालय नूरछपड़ा मे पढता है। चार भाइयो मे वह तीसरे नम्बर पर है। किंतु घर का वह सबसे बड़ा सहारा है। प्रत्येक शनिवार को वह राघोपुर, मुस्तफापुर, खेमाइपट्टी व गंजबाजार पर पहुंचता है। वह करीब 150 दुकानो मे नीम्बू और मिर्ची का गुच्छा लटकाता है। काफी आरजू के बाद कुछ दुकानदार दस रूपया देते है। वहीं जेनरल दुकानदार पांच रूपया देता है। इस पैसे से वह पढाई करता है तथा घर के कामो मे सहयोग करता है। इसी गांव के राहुल कुमार भी इसके साथ ही काम करता है। हालांकि दोनो अपने अपने हिसाब से दुकान का बंटवारा किये हुए है। गौरव और राहुल तीन सौ दुकानो मे निम्बू-मिर्ची लटका कर बुरी नजरो से बचाता है। राहुल के पिता फुदेनी भगत माली का काम करते है। किंतु वह घर पर ही रहते है। राहुल दसवीं क्लास का छात्र है। वह मनोरमा उच्च विधालय जमालाबाद मे पढता है। हालांकि वहां ऑड इवेन फार्मुला के तहत लड़को की पढाई तीन दिन ही होती है। राहुल तो सिर्फ गुरूवार और शुक्रवार को ही जाता है। शनिवार को तो वह ना जाने पर मजबूर है। गौरव और राहुल बताते है कि एक नीम्बू, पांच हरी मिर्ची, लहसुन, काला कपड़ा, एक सुई व धागा पर तीन रूपये खर्च आते है। दो तिहाई लोग पांच रूपये और शेष लोग दस रूपये देते है। वह इस पैसा से पढाई और पेट का खर्च निकाल लेता है। दोनो की माने तो वह आगे तक पढना चाहता है। पढ लिख कर कुछ बनना चाहता है। जॉब होने पर ही शादी करना चाहता है।

दुकानो मे क्यो लटकाते है निम्बू-मिर्ची

ग्रामीण इलाको मे अब भी निम्बू-मिर्ची  की काफी मान्यता है। हालांकि यह गांव से निकल कर चौक चौराहो पर भी आ गया है। अब अक्सर दुकानो के बाहर या गेट पर निम्बू-मिर्ची लटका हुआ देख सकते है। ऐसा केवल अपने व्यापार को बुरी नजर से बचाने के लिए किया जाता है या इसका वैज्ञानिक कारण भी है। सवाल यह है कि नींबू और मिर्च में ऐसा क्या होता है जो नजर से बचाता है। दरअसल इसके दो कारण प्रमुख हैं, एक तंत्र – मंत्र से जुड़ा है और दूसरा मनोविज्ञान से.  माना जाता है कि नींबू, मिर्ची, काले कपड़े, सूई का तंत्र और टोटकों में विशेष उपयोग किया जाता है।
नींबू का उपयोग बुरी नजर से संबंधित मामलों में ही किया जाता है। इसका सबसे महत्वपूर्ण कारण है इनका स्वाद। नींबू खट्टा और मिर्च तीखी होती है। दोनों का यह गुण व्यक्ति की एकाग्रता और ध्यान को तोड़ने में सहायक है।
यह एक मनोवैज्ञानिक तथ्य है कि हम इमली, नींबू जैसी चीजों को देखते हैं तो स्वतः ही इनके स्वाद का अहसास हमें अपनी जुबान पर होने लगता है, जिसे हमारा ध्यान अन्य चीजों से हटकर केवल इन्हीं पर आकर टिक जाता है। किसी की नजर तभी किसी दुकान पर लगती है जब वह एकाग्र होकर एकटक उसे ही देखें, नींबू-मिर्च टांगने से देखने वाले का ध्यान इन पर टिकता है और उसकी एकाग्रता भंग हो जाती है। ऐसे में व्यापार पर बुरी नजर का असर नहीं होता है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

गुम है किसी के प्यार में हुआ ऑफ-एयर: भाविका शर्मा और परम सिंह ने भावुक अंदाज़ में कहा अलविदा

 स्टार प्लस का लोकप्रिय धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey...

अविका गौर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन: ‘बालिका वधू’ की ‘आनंदी’ से लेकर बोल्ड बेब  तक का सफर

अविका गौर, जिनका नाम आज भारतीय टेलीविजन की दुनिया में किसी पहचान का मोहताज...

राम कपूर और स्मृति ईरानी: वजन घटाने और व्यक्तिगत परिवर्तन की यात्रा

राम कपूर और स्मृति ईरानी का व्यक्तिगत परिवर्तन और वजन घटाने की यात्रा कई...

112 साल पहले बनी बॉलीवुड की पहली डबल रोल वाली फिल्म

बॉलीवुड को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में दादा साहब फाल्के का महत्वपूर्ण योगदान...

More like this

अगर रामायण की घटनाएं आज होतीं तो कैसी होती खबरें?

KKN न्यूज ब्यूरो। धार्मिक ग्रंथ रामायण का हर प्रसंग हमें जीवन के महत्वपूर्ण संदेश...

गुरु रविदास: समाज सुधार और आध्यात्मिकता के प्रतीक

KKN न्यूज ब्यूरो। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas...

कौन थे कनकलता बरुआ और गुरुजी – “भारत छोड़ो आंदोलन” की अनसुनी दास्तान

8 अगस्त 1942, मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी के 'भारत छोड़ो'...

रेजांगला का युद्ध और चीन की हकीकत

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 1962 के युद्ध की कई बातें है, जिसको समझना जरूरी...

प्रार्थना पर प्रहार क्यों

तेज आवाज की चपेट में है गांव KKN न्यूज ब्यूरो। चार रोज से चल रहा...

महापर्व छठ का खगोलीय महत्व

KKN न्यूज ब्यूरो। लोक आस्था का महापर्व छठ कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को...

इलाहाबाद क्यों गये थे चन्द्रशेखर आजाद

KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम...

प्लासी में ऐसा क्या हुआ कि भारत को अंग्रेजो का गुलाम होना पड़ा

इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम...

फेक न्यूज की पहचान का आसान तरिका

सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस...

इन कारणो से है मुजफ्फरपुर के लीची की विशिष्ट पहचान  

अपनी खास सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया में विशिष्ट पहचान रखने वाले भारत की...

माउंट एवरेस्ट का एक रोचक रहस्य जो हमसे छिपाया गया

हिमालय पर्वत माला की सबसे उंची चोटी है माउंट एवरेस्ट। इस नाम को लेकर...

फंदा गले में पहन कर भगत सिंह ने मजिस्टेट से क्या कहा

उन्हें यह फ़िक्र है, हरदम… नई तर्ज़-ए-ज़फ़ा क्या है? हमें यह शौक है, देखें…...

यूक्रेन संकट का बुडापेस्ट मेमोरंडम ऑन सिक्योरिटी अश्योरेंस कनेक्शन है क्या

बात 5 दिसंबर 1994 की है। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में यूक्रेन का भविष्य...

जब देशी रियासत ने विलय से इनकार किया तब आजाद भारत ने लॉच कर दिया था ऑपरेशन पोलो

बात वर्ष 1947 की है। ब्रिटिश हुकूमत भारत को आजाद करने का मन बना...

रूस को परमाणु हथियार लौटाना यूक्रेन की बड़ी भूल साबित हुई

यूक्रेन पर रूसी हमला सिर्फ एक युद्ध नही। बल्कि, अन्तर्राष्ट्रीय समझौता की विश्वसनियता को...
Install App Google News WhatsApp