सोमवार, जुलाई 21, 2025
होमKKN Specialजीवन के लिए जरुरी है जैविक खेती

जीवन के लिए जरुरी है जैविक खेती

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

हरित क्रांति का साइड इफैक्ट, खतरे में स्वस्थ्य जीवन, अन्न का उत्पादन बढ़ा, उर्बरा शक्ति घटी

कौशलेन्द्र झा
भारत एक कृषि प्रधान देश है तथा यहां का कृषि देश की अर्थ व्यवस्था का प्रमुख साधन भी है। भोजन, मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता है, जो अन्न के बेहतर पैदावर पर निर्भर होता है। इसकी पूर्ति के लिए 60 के दशक में हरित क्रांति की शुरूआत हुई। अधिक अन्न उपजाओं का नारा दिया गया। नतीजा, रासायनिक उर्वरकों ओर कीटनाशकों का असन्तुलित उपयोग प्रारम्भ हो गया। इससे उत्पादन तो बढ़ा। किन्तु, उत्पादकता के सम्भावित खतरे को समझने में देरी हो गई। पिछले कुछ समय से रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशको के अंधाधूंध व असंतुलित प्रयोग का दुष्प्रभाव मनुष्य व पशुओं के स्वास्थ्य पर हुआ है। बल्कि, इसका कुप्रभाव पानी, भूमि एंव पर्यावरण पर भी दिखाई देने लगा है।

सरकार ने दिखाई गंभीरता

हालिया वर्षो में जैविक खेती की पध्दति व अन्य कृषि हितैषी जीवों के मध्य सामंजस्य स्थापित करने को लेकर सरकार ने गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। जैविक खेती एक ऐसी पध्दति है, जिसमें रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों तथा खरपतवार नाशियों के स्थान पर जिवांश खाद पोषक तत्वों (गोबर की खाद कम्पोस्ट, हरी खाद, जिवाणु कल्चर, जैविक खाद) जैव नाशियों (बायो-पैस्टीसाईड) व वायो एजैन्ट जैसे क्राईसोपा आदि का उपयोग किया जाता है। इससे न केवल भूमि की उर्वरा शक्ति लम्बे समय तक बनी रहती है। बल्कि, पर्यावरण प्रदूषित नहीं होता तथा कृषि लागत घटने व उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ने से कृषक को अधिक लाभ भी मिलता है ।

फसल चक्र हो सकता है विकल्प

जैविक खेती के लिए किसानो को कार्वनिक खादों का उपयोग, जीवाणु खादो का प्रयोग, फसल अवशेषों का उचित उपयोग, जैविक तरीकों द्वारा कीट व रोग नियंत्रण विधि, फसल चक्र में दलहनी फसलों को अपनाना व मृदा संरक्षण क्रियाएं अपनाने पर जोर दिया जाने लगा है। कहतें हैं कि भारत में शताब्दियों से गोबर की खाद, कम्पोस्ट, हरी खाद व जैविक खाद का प्रयोग विभिन्न फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। जैविक खेती के लिए जैविक खादों का प्रयोग आज के दौर में और भी आवश्यक हो गया है। क्योंकि जैविक कृषि में रासायनिक खादों का प्रयोग करने की आवश्यकता नही होती है। ऐसी स्थिति में पौंधों को पोषक तत्व देने के लिए जैविक खादों, हरी खाद व फसल चक्र में जाना अब मौजूदा समय की मांग भी है।

जैविक खाद बनाने की विधि

जानकार बतातें हैं कि जैविक खाद बनाने के लिए पौधों के अवशेष, गोबर, जानवरों का बचा हुआ चारा आदि सभी बस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। जैविक खाद बनाने के लिए 10 फुट लम्बा, 4 फुट चौड़ा व 3 फुट गहरा गङ्ढा करना चाहिए। सारे जैविक पदार्थों को अच्दी तरह मिलाकर गङ्ढें को भरना चाहिए तथा उपयुक्त पानी डाल देना चाहिए। गङ्ढे में पदार्थों को 30 दिन के बाद अच्छी तरह पलटना चाहिए और उचित मात्रा में नमी रखनी चाहिए। यदि नमी कम है तो पलटते समय पानी डाला जा सकता है। पलटने की क्रिया से जैविक पदार्थ जल्दी सड़ते हैं और खाद में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ती है। इस तरह यह खाद 3 महीने में बन कर तैयार हो जाती है।

नेत्रजन बढ़ाने का आसान तरीका

खेत में खाद डालकर शीघ्र ही मिट्टी में मिला देना चाहिए। ढेरियों को खेत में काफी समय छोड़ने से नेत्रजन की हानी होती है जिससे खाद की गुणवत्ता में कमी आती है। गोबर की खाद में नेत्रजन की मात्रा कम होती है और उसकी गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अनुसंधानकर्ताओं ने कुछ विधियां विकसित की हैं। जैविक खाद में फास्फोरस की मात्रा बढ़ाने के लिए रॉक फास्फेट का प्रयोग किया जा सकता है। 100 किलाग्राम गोबर में 2 किलोग्राम रॉक फास्फेट आरम्भ में अच्छी तरह मिलाकर सड़ने दिया जाता है। तीन महीने में इस खाद में फास्फोरस की मात्रा लगभग 3 प्रतिशत हो जाती है। इस विधि से फास्फोरस की घुलनशीलता बढ़ती है और विभिन्न फसलों में रासायनिक फास्फोरस युक्त खादों का प्रयोग नहीं करना पड़ता।

किसानो का मित्र कीट है केंचुआ

खाद बनाते समय केंचुओं का प्रयोग कर लिया जाए तो यह जल्दी बनकर तैयार हो जाता है और इस खाद में नेत्रजन की मात्रा अधिक होती है। खाद बनाते समय फास्फोटिका का एक पैकेट व एजोटोबैक्टर जीवाणु खाद का एक पैकेट एक टन खाद में डाल दिया जाए तो फास्फोरस को घुलनशील बनाने वाले जीवाणु व एजोटोबैक्टर जीवाणु पनपने लगता हैं। लिहाजा, खाद में नेत्रजन व फास्फोरस की मात्रा आधिक हो जाती है। इस जीवाणुयुक्त खाद के प्रयोग से पौधों का विकास अच्छा होता है। इस तरह वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग करके अच्छी गुणवत्ता वाली जैविक खाद बनाई जा सकती है जिसमें ज्यादा लाभकारी तत्व उपस्थित होते हैं।

मृदा शक्ति बढ़ने की संभावना

जैविक उर्बरक के प्रयोग से वेशक भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाई जा सकती है। जैविक खाद किसानों के यहां उपलब्ध संसाधनों के प्रयोग से आसानी से बनाई तैयार किया जा सकता है। रासायनिक खादों का प्रयोग कम करके और जैविक खाद का अधिक से अधिक प्रयोग करके हम अपने संसाधनों का सही उपयोग कर कृषि उपज में बढ़ोत्तारी कर सकते हैं और जमीन को खराब होने से बचाया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए सरकार को चाहिए कि वे किसानो को इसके लिए अधिक से अधिक जागरुक करे और इस कार्य में किसानो को प्रयाप्त मदद भी करे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from KKN Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

सीएम योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की. ये तीर्थयात्री हरिद्वार...

निशांत कुमार ने मनाया जन्मदिन, सीएम नीतीश कुमार के लिए की अपील

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार ने रविवार को...

जब मैं ढ़ाका पहुंचा जनरल के डायरी से

क्या आप जानते हैं कि 1971 की लड़ाई सिर्फ एक सैन्य संघर्ष नहीं, बल्कि...

NEET UG काउंसलिंग 2025: रजिस्ट्रेशन कल से शुरू

NEET UG 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया कल, 21 जुलाई से शुरू हो रही है. मेडिकल...

More like this

सीएम योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की. ये तीर्थयात्री हरिद्वार...

निशांत कुमार ने मनाया जन्मदिन, सीएम नीतीश कुमार के लिए की अपील

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार ने रविवार को...

NEET UG काउंसलिंग 2025: रजिस्ट्रेशन कल से शुरू

NEET UG 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया कल, 21 जुलाई से शुरू हो रही है. मेडिकल...

बिहार में मुफ्त बिजली: 125 यूनिट तक अब नहीं कटेगी बिजली

बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है. राज्य सरकार स्मार्ट प्रीपेड...

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कौन से फल खाएं? डॉक्टर ने बताए आसान उपाय

आज की डिजिटल दुनिया में सबसे ज्यादा असर हमारी आँखों पर पड़ रहा है।...

सोने और चांदी के आज के दाम: 24 कैरेट गोल्ड ₹1 लाख के पार, सिल्वर ₹1.16 लाख प्रति किलो

भारतीय बाजार में इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को...

AIIMS Patna के हॉस्टल में एमडी छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी पटना स्थित AIIMS Patna में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एमडी...

Indian Army Agniveer Result 2025 जल्द होगा जारी, joinindianarmy.nic.in पर ऐसे करें चेक

भारतीय सेना जल्द ही Agniveer Recruitment Exam Result 2025 को जारी करने जा रही...

CSIR UGC NET 2025: Exam City Slip जारी, csirnet.nta.ac.in से करें डाउनलोड

National Testing Agency (NTA) ने CSIR UGC NET 2025 परीक्षा के लिए Exam City...

Ahmedabad Plane Crash: जांच की दिशा बदली, AAIB ने इलेक्ट्रिकल फॉल्ट को माना संभावित कारण

Ahmedabad Air India Plane Crash की जांच में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है।...

बिहार में 42 लाख मतदाता अपने पते पर नहीं मिले, 7.5 लाख नाम दो जगह दर्ज

Election Commission of India ने बिहार में चल रहे Voter List Revision को लेकर...

आज का राशिफल 20 जुलाई 2025: कलानिधि योग और शशि योग, वृष, सिंह और कुंभ राशि वालों को मिलेगा लाभ

आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद खास है। चंद्रमा आज दिनभर अपनी उच्च...

बिहार के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना में बूंदाबांदी की संभावना

 अगले 24 घंटों के दौरान बिहार में मानसून सक्रिय रहने के संकेत हैं। मौसम...

CSIR NET 2025 जून सेशन के लिए City Intimation Slip जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR NET 2025 की जून सेशन की City Intimation...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सियासी घमासान तेज, पीएम मोदी और विपक्ष के बीच जुबानी जंग

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें नजदीक आ रही हैं और राज्य में सियासी...