मंगलवार, जून 24, 2025
होमKKN Specialमौसम की मेहरबानी पर चलती है बच्चो का क्लास

मौसम की मेहरबानी पर चलती है बच्चो का क्लास

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

भवन के बावजूद पेड़ के नीचे पढने को मजबूर स्कूली बच्चे/ राजकीय प्राथमिक विधालय बहवल बाजार का किसी भी समय गिर सकता है छत

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। गरमी का मौसम आ चुका है। इस मौसम मे बच्चो को विशेष सावधानी की ताकिद दी जाती है। वावजूद मानिकपुर पंचायत के राजकीय प्राथमिक विधालय बहवल बाजार के बच्चे स्कूल भवन होते हुए भी पेड़ के नीचे पढने को मजबूर है।

क्योकि स्कूल भवन पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। स्कूल का छत कभी भी गिर सकता है। डीइओ के आदेश के बाद स्कूल भवन मे पठन पाठन पर रोक लगा दी गयी है। किंतु शिक्षक वहां बैठकर काम जरूर निबटाते है। स्कूल भवन क्षतिग्रस्त होने से बच्चे को खुले आसमान के नीचे पढना पड़ता है। बच्चो का सिर किताबो पर झुका रहता है,किंतु निगाहे आसमान पर रहता है। पता नही कब बारिश आ जाये। चिल्लचिलाती धूप हो या कड़ाके की ठंड बच्चो को पेड़ के नीचे पढने को विवश होना पड़ता है। विधालय के प्रभारी एचएम अशरफी प्रसाद बताते है की पांच साल से विधालय का भवन क्षतिग्रस्त है। कई बार विभाग को लिख चुके है। विभाग ने क्षतिग्रस्त भवन मे वर्ग संचालन पर रोक लगा दी है। उस समय से दूसरे के जमीन मे आम व लीची के पेड़ के नीचे बच्चो का पठन पाठन हो रहा है। मौसम खराब हो जाने पर बच्चो को छुट्टी दे दी जाती है। विधालय मे नामांकित 298 बच्चो को दस शिक्षक पढाते है। स्थानिय पंसस सुबोध कुमार बताते है कि मौसम की मेहरबानी पर यहां के बच्चो की पढाई होती है। शिक्षा विभाग के लापरवाही से बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अगर शीघ्र विधालय भवन की मरम्मती नही हुई तो उन्हे आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को किया बंद! भारत में मंडराने लगा तेल संकट, क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने

KKN न्यूज। मिडिल ईस्ट में युद्ध के साए के बीच ईरान ने सबसे बड़ा...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने पूरे किए 17 साल: लेटेस्ट एपिसोड में दिखा चौंकाने वाला ट्विस्ट

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारत के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाले...

अब कहां हैं बालिका वधू के सितारे? कोई छोड़ चुका है इंडस्ट्री, तो किसी ने दुनिया ही छोड़ दी

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारतीय टेलीविजन का ऐतिहासिक शो ‘बालिका वधू’ न केवल एक धारावाहिक...

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का ब्रेकअप: अब सोशल मीडिया पर छलका दर्द

KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने...

More like this

अगर रामायण की घटनाएं आज होतीं तो कैसी होती खबरें?

KKN न्यूज ब्यूरो। धार्मिक ग्रंथ रामायण का हर प्रसंग हमें जीवन के महत्वपूर्ण संदेश...

गुरु रविदास: समाज सुधार और आध्यात्मिकता के प्रतीक

KKN न्यूज ब्यूरो। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas...

कौन थे कनकलता बरुआ और गुरुजी – “भारत छोड़ो आंदोलन” की अनसुनी दास्तान

8 अगस्त 1942, मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी के 'भारत छोड़ो'...
Install App Google News WhatsApp