संतोष कुमार गुप्ता
मीनापुर। दर्द उससे पूछे जिसके सिर से मां का साया छिन जाये। दर्द उससे पूछे जिसके पिता दूसरा शादी रचा ले। मीनापुर प्रखण्ड के पखनाहा जीतवार गांव के प्रिति कुमारी उम्र 11 वर्ष की कहानी सुनकर आपके रोगंटे खड़े हो जायेंगे। वह गांव मे किसी तरह पांचवी वर्ग की पढाई पुरी कर ली थी। किंतु एक साल पहले उसकी मां कौशल्या देवी लम्बी बिमारी के बाद चल बसी। पिता रंजीत राम ने दूसरी शादी रचा ली। उसके बाद प्रिति के पंख कुतर दिये गये। उसके आगे की पढाई पर विराम लग गया। किंतु प्रिति ने साहस जुटा कर अपने भाईयो से कहा कि वह पढना चाहती है। बड़ा भाई राजू कुमार ने प्रिति का नामाकंन कस्तूरबा गांधी विधालय मीनापुर मे करवाया। प्रिति फिलहाल छठा वर्ग मे पढती है। उसको मां की कमी नही खलती है। क्योकि वार्डेन कुमारी अलका उसका हमेशा ख्याल रखती है। बड़ा भाई राजू कुमार व छोटा भाई राजीव कुमार अक्सर उसका ख्याल रखता है। वह दोनो हमेशा आकर बहन पिंकी का सभी प्रकार की आवश्यकता को पुरा करता है। प्रत्येक 24 तारीख को होने वाले पैरेंटस मिटिंग मे भी प्रिति के अभिभावक के रूप मे राजू ही पहुंचता है। प्रिति कहती है जब भी कोई जरूरत होता है भईया को याद करता हू.वह हर सवाल पर भावुक हो जाती है। रक्षाबंधन पर सोमवार को राजू और राजीव कस्तूरबा गांधी विधालय मे पहुचेंगा। वह बहन से राखी बंधवायेगा और नेग देगा।
भाई नही फिर भी राखी बांधेगी ये बहने
कस्तूरबा गांधी विधालय मे दर्जनो ऐसी बहने है,जिनके कोई भाई नही है। फिर भी इनके द्वारा सुंदर राखियो से भाईयो का कलाई सजाया जायेगा। संगिला कुमारी,खुशबू खातून,संजना फ्रूटी,प्रिति,निशा,ममता आदि किशोरी को भाई नही है। फिर भी रक्षाबंधन को लेकर इनलोगो मे उत्साह है। ये बहने रक्षाबंधन की तैयारी मे जुटी है। दरअसल ये बहने अपने साथ रहने वाली सहपाठी के भाईयो के हाथो मे राखी बांधेगी। कस्तूरबा गांधी विधालय के वार्डेन कुमारी अलका ने कहा कि कस्तूरबा गांधी के सभी किशोरी भाईयो के हाथो मे राखी बांधेगी। उनके साथ पढने वाले किशोरियो के भाई को भी अपना भाई मानेगी। साथ ही पेंड़ो को भी राखी बांधेगी।
This post was published on अगस्त 7, 2017 08:49
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की. ये तीर्थयात्री हरिद्वार से… Read More
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार ने रविवार को अपना 44वां… Read More
क्या आप जानते हैं कि 1971 की लड़ाई सिर्फ एक सैन्य संघर्ष नहीं, बल्कि न्याय… Read More
NEET UG 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया कल, 21 जुलाई से शुरू हो रही है. मेडिकल काउंसलिंग… Read More
बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर है. राज्य सरकार स्मार्ट प्रीपेड मीटर… Read More
आज की डिजिटल दुनिया में सबसे ज्यादा असर हमारी आँखों पर पड़ रहा है। दिनभर… Read More