Categories: KKN Special

उम्र 24 साल कद डेढ फीट

खुशबू के लिए मुसीबत बना छोटा कद

​छोटी बहन गयी पिया के घर, किंतु खुशबू को सारी जिंदगी गुजारना होगा बाबूल का घर, आर्थिक तंगी के कारण नही कर सकी मैट्रीक, पिता के लिए चिंता बनी बड़ी बिटिया

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। कद का छोटा होना लड़कियो के लिए सबसे बड़ी मुसीबत है। घर ही नही समाजिक स्तर पर भी उसका उपहास उड़ाया जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि उसकी जिंदगी के साथ भी मजाक होता है। मीनापुर प्रखण्ड के मझौलिया गांव के मनोज चौधरी के 24 वर्षिय पुत्री खुशबू कुमारी के साथ प्रकृति ने क्रुर मजाक किया है। वह घूट घूट कर जी रही है। हर पिता का अरमान होता है कि जब उसकी बेटी सयानी हो जाये तो उसको डोली मे चढा कर विदा करे। लेकिन खुशबू की उम्र 24 साल हो गयी है। लेकिन उसकी कद महज डेढ फीट है। उसका कहीं से रिश्ता नही आया। पिता ने दो जगहो पर प्रयास भी किया। किंतु निगेटिव जबाब मिला। नतिजतन खुशबू के कुमारी रहते उसकी छोटी बहन संजना की डोली पिछले साल सजी। उसकी शादी कोलकत्ता मे हुई। वही खुशबू अपनी भाग्य को कोसती रह गयी। वह पुरे जिंदगी भर बाबुल के घर पर ही रहेगी। पिता मनोज चौधरी ताड़ी का कारोबार करते है। उन्हे दो पुत्र व दो पुत्री है। घर चलाने मे आर्थिक तंगी आंड़े आ रही है। नाटे कद की खुशबू पढने मे तेजतर्रार है। किंतु पैसे के अभाव मे नवम से आगे तक की पढाई नही कर सकी। छोटी बहन आठंवा तक ही पढ सकी। मनोज ने नीरा के लिए लाइसेंस हेतु आवेदन दिया। किंतु अब तक नीरा का लाइसेंस नही मिला। ताड़ी का कारोबार आजीविका का प्रमुख साधन है। ताड़ी की बिक्री पर रोक के बाद उसके परिवार पर आफत आ जायेगी। खुशबू को सरकारी सहायता के लिए कई बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाया। किंतु कोई सहायता नही मिला। बिहार शिक्षा परियोजना के जिला पदाधिकारी के खेल कार्यकारिणी सदस्य मो सदरूल खान ने कहा कि बच्ची को हर हाल मे न्याय दिलाया जायेगा। वह शीघ्र ही डीएम से मिलेंगे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Share
Tags: Minapur

Recent Posts

  • Politics

तेज प्रताप यादव का नया राजनीतिक दांव, RJD से बाहर होकर महुआ से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा मोड़ देखने को मिला है। राष्ट्रीय जनता… Read More

जुलाई 27, 2025 3:51 अपराह्न IST
  • Education & Jobs

UPSC Recruitment 2025: UPSC ने असिस्टेंट डायरेक्टर पदों पर निकाली भर्ती, जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और सैलरी डिटेल्स

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2025 में असिस्टेंट डायरेक्टर पदों के लिए एक महत्वपूर्ण… Read More

जुलाई 27, 2025 3:42 अपराह्न IST
  • Science & Tech

Redmi Note 14 SE 5G: दमदार फीचर्स के साथ कल हो रहा है लॉन्च, जानें सबकुछ एक नजर में

Redmi एक बार फिर बाजार में हलचल मचाने को तैयार है। कंपनी अपना नया स्मार्टफोन… Read More

जुलाई 27, 2025 3:32 अपराह्न IST
  • Health

हर पांच में से एक भारतीय महिला एनीमिया की शिकार, जानें कैसे बदलें जीवनशैली और बचें खून की कमी से

भारत में महिलाओं के बीच एनीमिया यानी खून की कमी एक गंभीर समस्या बनती जा… Read More

जुलाई 27, 2025 3:15 अपराह्न IST
  • Sports

Asia Cup 2025: क्या इस बार फैंस को तीन बार देखने मिलेगा IND vs PAK मुकाबला?

एशिया कप 2025 का शेड्यूल सामने आ चुका है और इस बार यह टूर्नामेंट संयुक्त… Read More

जुलाई 27, 2025 2:59 अपराह्न IST
  • Education & Jobs

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2025: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 6238 पदों पर मौका

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने टेक्नीशियन भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को… Read More

जुलाई 27, 2025 2:40 अपराह्न IST