रविवार, जून 22, 2025
होमHealthयुवती के शरीर से टपकने लगता है खून

युवती के शरीर से टपकने लगता है खून

Published on

पूजा श्रीवास्तव
सहरसा। बिहार के सहरसा जिले में एक युवती गीता कुमारी चिकत्सा जगत के लिए चुनौती बन गई है। दरअसल उसके शरीर के कई हिस्सों से बिना जख्म के ही अपने आप खून निकलने लगता है। युवती के इस बीमारी को देखकर डॉक्टर भी हैरान है।

बताया जा रहा है कि उक्त युवती सौरबाजार प्रखंड के तीरी बराही की निवासी है। फिलहाल परिजनो ने गीता को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा गीता के हाथ, पांव, आंख सहित शरीर के कई हिस्सों से खून निकल रहा है। वह भी बिना किसी जख्म के ही।
युवती के पिता की माने तो गीता के शरीर पर कई दाने निकल आए और उसके बाद खून रिसने लगा। इसके बाद उसे सौरबाजार पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बावजूद खून निकलना बंद नहीं होता देख चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर एनके सादा ने युवती का इलाज शुरू करते हुए बताया कि संभवत: प्लेट्लेट्स की कमी से ऐसा हो सकता है। प्लेटलेट्स काउंट करवाने के बाद ही बीमारी का पता चल सकता है। उन्होंने हीमोफेलिया के लक्षण होने की संभावना भी व्यक्त की। बहरहाल, यह अजीबोगरीब बीमारी डाक्टरों के लिए भी शोध का विषय बन गया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

अब गोवा जैसा मज़ा मिलेगा मुजफ्फरपुर की खरौना नहर में, जानिए क्यों बन रही है ये जगह हॉट डेस्टिनेशन

KKN गुरुग्राम डेस्क | अगर आप भी ठंडी हवा, शांत पानी और हरियाली से...

क्या अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ से टकराव से बचने के लिए टल सकती है ‘परम सुंदरी’ की रिलीज डेट?

KKN गुरुग्राम डेस्क | इस साल जुलाई में बॉलीवुड में एक बड़ा बॉक्स ऑफिस...

बिहार में पेंशन योजना को लेकर नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, अब हर माह मिलेंगे ₹1100, जुलाई से होगा लागू

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के...

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा का दमदार कमबैक और छुपी सच्चाई से हिल जाएगा मनोहर का जीवन

KKN गुरुग्राम डेस्क | स्टार प्लस का लोकप्रिय शो 'अनुपमा' एक बार फिर से दर्शकों...

More like this

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: योग के माध्यम से शरीर के सात चक्रों को जागृत करें

KKN गुरुग्राम डेस्क | पूरी दुनिया आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 मना रही है।...

स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी हैं ये 3 विटामिन: जानिए विटामिन D, B12 और C की कमी के लक्षण

KKN गुरुग्राम डेस्क | हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के...

टमाटर खाने से रोक क्यों रही है अमेरिकी सरकार?

KKN गुरुग्राम डेस्क | अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने देशभर के...