रविवार, जून 22, 2025
होमBiharBuxarडॉक्टर की लापरवाही, महिला के पेट में छोड़ी तौलिया

डॉक्टर की लापरवाही, महिला के पेट में छोड़ी तौलिया

Published on

आरा। बिहार के आरा से डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है। दरअसल, धरती के इस भगवान ने एक महिला का ऑपरेशन करने के बाद उसके पेट में ही तौलिया छोड़ दिया। दो साल बाद सर्जन डॉ. एसपी श्रीवास्तव ने महिला के पेट का दूबारा ऑपरेशन करके तौलिया को महिला के पेट से निकल दिया है।

घटना के बाबत 30 वर्षीया पत्नी उर्मिला देवी के परिजनों ने डॉक्टर को बताया कि ब्रह्मपुर के ही एक क्लीनिक में करीब दो साल पहले सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला के पेट में तौलिया छोड़ दी थी। इस वजह से उसके पेट में दर्द शुरू हो गया। तब क्लीनिक के डॉक्टर ने दर्द को सामान्य बताकर दवा खाने की सलाह दी। इसके बाद भी महिला मरीज के पेट का दर्द कम नहीं हुआ।
दो साल से परेशान महिला मरीज ने कई जगहों पर इलाज कराया, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। सोमवार को जब वह अपने पति के साथ सर्जन डॉ. एसपी श्रीवास्तव के क्लीनिक में पहुंची, तो डॉक्टर ने दर्द और पेट में सूजन को देखते हुए अल्ट्रासाउंड करवाया। अल्ट्रासाउंड से भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई तो सर्जन डॉ. श्रीवास्तव ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर तब अवाक रह गये, जब पेट में तौलिया मिली। करीब डेढ़ घंटे के ऑपरेशन के बाद महिला मरीज के पेट से तौलिया निकाली जा सकी। ऑपरेशन के बाद महिला मरीज को दर्द से राहत मिल गयी है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

अब गोवा जैसा मज़ा मिलेगा मुजफ्फरपुर की खरौना नहर में, जानिए क्यों बन रही है ये जगह हॉट डेस्टिनेशन

KKN गुरुग्राम डेस्क | अगर आप भी ठंडी हवा, शांत पानी और हरियाली से...

क्या अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ से टकराव से बचने के लिए टल सकती है ‘परम सुंदरी’ की रिलीज डेट?

KKN गुरुग्राम डेस्क | इस साल जुलाई में बॉलीवुड में एक बड़ा बॉक्स ऑफिस...

बिहार में पेंशन योजना को लेकर नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, अब हर माह मिलेंगे ₹1100, जुलाई से होगा लागू

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के...

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा का दमदार कमबैक और छुपी सच्चाई से हिल जाएगा मनोहर का जीवन

KKN गुरुग्राम डेस्क | स्टार प्लस का लोकप्रिय शो 'अनुपमा' एक बार फिर से दर्शकों...

More like this

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: योग के माध्यम से शरीर के सात चक्रों को जागृत करें

KKN गुरुग्राम डेस्क | पूरी दुनिया आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 मना रही है।...

स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी हैं ये 3 विटामिन: जानिए विटामिन D, B12 और C की कमी के लक्षण

KKN गुरुग्राम डेस्क | हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के...

टमाटर खाने से रोक क्यों रही है अमेरिकी सरकार?

KKN गुरुग्राम डेस्क | अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने देशभर के...