बुधवार, जून 25, 2025
होमHealthमीनापुर के गोरीगामा में कैंसर का कहर

मीनापुर के गोरीगामा में कैंसर का कहर

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

दस वर्षों में हुई 31 लोगो की मौत, 5 अभी भी बीमार

कौशलेन्द्र झा
मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड की गोरीगामा पंचायत में कैंसर कहर बरपा रहा है। दस वर्षों में पंचायत के गोरीगामा व टेंगराहां गांव में 31 कैंसर मरीजों की जान जा चुकी है। पिछले एक साल में इस जानलेवा कैंसर से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 16 महिलाएं हैं। आज भी पंचायत की एक महिला सहित पांच लोग कैंसर से अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो उनलोगों ने समय-समय पर इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुध लेने नहीं आया।
इसी साल फरवरी में बीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया था। लेकिन डॉक्टरों की कोई टीम नहीं आई। कुछ दिन बाद पीएचईडी की एक टीम पानी की जांच करने गांव में पहुंची। ग्रामीण विवेक कुमार ने बताया कि जांच टीम ने पानी में आर्सेनिक की मात्रा अधिक होने की आशंका जता रही थी। लेकिन इस दिशा में आगे कोई ठोस पहल नहीं हुई। गोरीगामा की मुखिया अनामिका ने बताया कि उनके परिवार से अबतक दो लोगों की मौत कैंसर से हो चुकी है। इस संबंध में कई बार प्रखंड से लेकर जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया लेकिन कोई जबाव नहीं मिला।
इन लोगों का चल रहा है इलाज
रामनरेश सिंह (55), बिन्देश्वर साह (55), नंदकिशोर राय (60), गीता देवी (45) और अजय कुमार (35) कैंसर से पीड़ित है। सभी का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है।
कैंसर से इनकी हो चुकी है मौत
टेंगराहां की नीलम देवी, इंदू देवी, रामभजन पंडित, रामश्रेष्ठ राय, सुभद्रा देवी, उदय लक्ष्मी, नगीना देवी, रामकिशोर सिंह, फूलदेवी, रामकली देवी, गणेश सिंह, नागेन्द्र सिंह, कुशमी देवी, इंन्द्रदेव साह, यदु सिंह, महेश सिंह, दुलारी देवी, नीतु कुमारी, कारो देवी, ममता देवी, यदुनाथ साह, वंदना कुमारी, चन्द्रकला देवी, सिहांसन देवी व मीणा देवी की कैंसर से मौत हो चुकी है। वहीं गोरीगामा के शिवशंकर सिंह, लक्ष्मेश्वर सिंह, कपीलदेव नारायण सिंह, वालेश्वर सिंह, उदय नारायण सिंह और संजय सिंह शामिल है।
मीनापुर अस्पताल के प्रभारी डॉ. सीएम मिश्रा ने बताया कि गोरीगामा पंचायत की स्थिति के बारे में पहले भी सिविल सर्जन को पत्र लिखा गया था। वरीय अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया था। फिर से पत्र लिख कर स्वास्थ्य विभाग से विशेषज्ञों की टीम से जांच कराने की मांग करेंगे।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ को ‘नकली सिंगर’ बताया, सरदार जी 3 फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री की कास्टिंग पर उठे विवाद

KKN गुरुग्राम डेस्क | पंजाब के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर मीका सिंह ने हाल ही...

भारतीय क्रिकेट के ऐतिहासिक माइलस्टोन: 25 जून, भारतीय क्रिकेट के लिए एक खास दिन

KKN गुरुग्राम डेस्क | 25 जून भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण...

इंदिरा गांधी आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे अंधकारमय दौर

KKN गुरुग्राम डेस्क | 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक...

आज का राशिफल (25 जून 2025): उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफलता की ओर बढ़ें, महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिल सकते हैं

KKN गुरुग्राम डेस्क | आज का राशिफल आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित...

More like this

केला खाने के नुकसान: जानिए कैसे यह फल कुछ लोगों के लिए हो सकता है हानिकारक

KKN गुरुग्राम डेस्क | केला एक ऐसा फल है जो आमतौर पर सेहत के...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: योग के माध्यम से शरीर के सात चक्रों को जागृत करें

KKN गुरुग्राम डेस्क | पूरी दुनिया आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 मना रही है।...

स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी हैं ये 3 विटामिन: जानिए विटामिन D, B12 और C की कमी के लक्षण

KKN गुरुग्राम डेस्क | हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के...

टमाटर खाने से रोक क्यों रही है अमेरिकी सरकार?

KKN गुरुग्राम डेस्क | अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने देशभर के...

मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल पर 5 लाख का जुर्माना: मोतियाबिंद ऑपरेशन में लापरवाही से महिला की आंख की रोशनी गई

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित एक प्रतिष्ठित आई हॉस्पिटल...

विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए जीरा का उपयोग: किचन में छुपा है सेहत का खजाना

KKN गुरुग्राम डेस्क |  विटामिन बी12 की कमी हमारे शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव...

दिल्ली में कम आयु वालों में ब्लड कैंसर का खतरा बढ़ा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

KKN Gurugram Desk | दिल्ली में हर साल रक्त कैंसर के कम से कम 3,000 मामले सामने...

Covid-19 News: कोरोना ने फिर डराया, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में बढ़े नए मामले

KKN गुरुग्राम डेस्क | कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बताया कि राज्य...

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कितना पानी पीना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

KKN गुरुग्राम डेस्क | किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक...

विश्व थैलेसीमिया दिवस आज 8 मई को मनाया जाता है

KKN गुरुग्राम डेस्क | हर साल 8 मई को दुनियाभर में विश्व थैलेसीमिया दिवस...

बदलते मौसम के बीच अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं: डॉक्टर एहतियाती उपाय सुझा रहे हैं

KKN गुरुग्राम डेस्क | मुजफ्फरपुर में इन दिनों मौसम के अचानक बदलाव की वजह...

दुनिया का सबसे बड़ा एड्रेनल ट्यूमर रोबोटिक सर्जरी से सफदरजंग अस्पताल में निकाला गया

KKN गुरुग्राम डेस्क | दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम ने दुनिया...

डायबिटीज को कंट्रोल और रिवर्स करने के 5 प्रभावी तरीके

KKN गुरुग्राम डेस्क | डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है जो शरीर में इंसुलिन की...

विटामिन डी की कमी: लक्षण और विटामिन डी बढ़ाने के लिए सबसे बेहतरीन सुपरफूड्स

KKN गुरुग्राम डेस्क | विटामिन डी हड्डियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और यह...

20 साल से कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले

KKN गुरुग्राम डेस्क | हाल के वर्षों में 20 वर्ष से कम उम्र के...
Install App Google News WhatsApp