अनटच स्मार्टबैंड
KKN न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया परेशान है। डॉक्टर्स बार-बार लोगों को आंख, नाक और मुँह छूने से मना कर रहे हैं। वास्तविकता यह है, कि हमें खुद ही इन छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान नहीं होता और जाने-अनजाने में एक दिन में अनेकों बार अपने आंख, नाक और मुँह छूते हैं।
मनोवैज्ञानिको की मानें तो हम ऐसा जानबूझकर नहीं करते हैं, बल्कि ये हमारे डीएनए का हिस्सा है और ये अपने आप होता है। इस आदत को अचानक से छोड़ना तो मुश्किल ही है, लेकिन इसे धीरे-धीरे छोड़ा जा सकता है। इन्हीं आदतों को छुड़वाने के लिए अनटच (UnTouch) नामक भारतीय कंपनी ने बाजार में एक अनोखा स्मार्ट बैंड लॉन्च किया है, जो खासकर आंख, नाक और मुँह को छूने की लत को खत्म करने के लिए लॉन्च किया गया है। इस बैंड का नाम अनटच बैंड (UnTouch Band) है, जो कि देखने में एक स्मार्ट बैंड की तरह ही है।
यह बैंड गेस्चर टेक्नोलॉजी पर काम करता है और बार-बार आंख, नाक और मुँह को छूने की आदत पर रोक लगाता है। उदाहरण के तौर पर यदि आपको बार-बार नाक में ऊंगली डालने की आदत है या बार-बार दातों से नाखून काटने की आदत है, तो आप इस बैंड को नाक या मुँह के पास ले जाकर डाटा सेव कर सकते हैं। इसके बाद जब भी आप नाक या मुँह के पास हाथ ले जाएंगे तो, बैंड आपको वाइब्रेशन के जरिए अलर्ट करेगा। बैंड सेटिंग के लिए आपको एक एप डाउनलोड करना होगा।
इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण से परेशान है और डॉक्टर लोगों को आंख, मुँह, नाक बार-बार छूने से मना कर रहे हैं। ऐसे में यह बैंड लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने में काफी मददगार साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें:
This post was last modified on मार्च 30, 2020 10:01 अपराह्न IST 22:01
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा मोड़ देखने को मिला है। राष्ट्रीय जनता… Read More
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2025 में असिस्टेंट डायरेक्टर पदों के लिए एक महत्वपूर्ण… Read More
Redmi एक बार फिर बाजार में हलचल मचाने को तैयार है। कंपनी अपना नया स्मार्टफोन… Read More
भारत में महिलाओं के बीच एनीमिया यानी खून की कमी एक गंभीर समस्या बनती जा… Read More
एशिया कप 2025 का शेड्यूल सामने आ चुका है और इस बार यह टूर्नामेंट संयुक्त… Read More
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने टेक्नीशियन भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को… Read More