Realme TV
Realme का स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च हो गया है और यह कंपनी का पहला स्मार्ट टीवी है। इस स्मार्ट टीवी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। इसे दो साइज वेरियंट 32 इंच और 43 इंच में लॉन्च किया गया है। Realme स्मार्ट टीवी के 32 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, जबकि 43 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये तय की गई है। Netflix, Prime Video और YouTube जैसे App इस टीवी पर पहले से इंस्टॉल मिलेंगे।
32 इंच वाला वेरियंट 1366×768 पिक्सल एचडी रेजोल्यूशन के साथ आएगा, जबकि 43 इंच वाला वेरिएंट 1920×1080 पिक्सल फुल एचडी रेजोल्यूशनके साथ आएगा। स्क्रीन साइज और रेजोल्यूशन के अलावा दोनों ही वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स एक जैसे ही होंगे। रियलमी टीवी Android TV-9 Pie पर चलता है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें 400 निट्स की पिक ब्राइटनेस, HDR 10 स्टेंडर्ड तक सपोर्ट, 1 GB रैम और 8 GB इनबिल्ट स्टोरेज है।
इसमें टेलीविजन में MediaTek MSD6683 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। बता दें कि, MediaTek को दुनिया भर में स्मार्ट टीवी के लिए बेहतर चिपसेट बनाने के लिए जाना जाता है। ऐसे में Realme Smart TV से बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा सकती है। Realme TV में 4 स्पीकर दिया गया है, जो 24W रेटेड साउंड आउटपुट के साथ आता है। इसके अलावा डॉल्बी ऑडियो और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट भी दिया गया है।
Best Buy Link (32 inch) : http://fkrt.it/56FND_uuuN
Best Buy Link (43 inch) : http://fkrt.it/eGBaIQNNNN
This post was last modified on मई 25, 2020 5:03 अपराह्न IST 17:03
बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। एनडीए के… Read More
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार पिछड़ा वर्ग के परिवारों की बेटियों के लिए एक… Read More
केंद्र सरकार के साथ-साथ कई राज्य सरकारें भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) पर सब्सिडी दे रही… Read More
बिहार राज्य के शिक्षा क्षेत्र में एक नई चिंताजनक खबर सामने आई है। बीआरए बिहार… Read More
चिकुनगुनिया वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता… Read More
मंडी से सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे की समस्याओं, विशेष रूप… Read More