Education & Jobs

इंटरनेट साक्षरता अभियान से जुड़ी भोजपुर की महिलाएं

Published by

स्मार्टफोन और इंटरनेट चलाने का ले रही है प्रशिक्षण

बिहार। बिहार के भोजपुर, कटिहार, किशनगंज, छपरा और अररिया की ग्रामीण युवती व महिलाएं इन दिनों स्मार्टफोन चलाना सीख रही हैं। गूगल की मदद से इंटरनेट का उपयोग कैसे करें, इसकी जानकारी दी जा रही है। सहार में 12 और अगिआंव में 16 इंटरनेट साथी पिछले दो माह से इस काम में जुटी हैं। इन इंटरनेट साथियों की संयोजिका हैं सहार के बरहीं गांव निवासी 34 वर्षीया देवंती देवी।
देवंती बताती है कि हर इंटरनेट साथी को पहले माह में 80 और दूसरे माह में 100 युवतियों व महिलाओं को स्मार्टफोन चलाने के लिए सीखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। तीसरे माह में 130 को सिखाने का लक्ष्य मिला है। छह माह तक इस प्रोजेक्ट के तहत हर इंटरनेट साथी को 700 युवतियों व महिलाओं मोबाइल चलाना सिखाना है।
डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत पहले चरण में मैट्रिक पास 350 लड़कियों और महिलाओं को इंटरनेट साथी बनाया गया है। एक इंटरनेट साथी अपने आसपास के चार गांवों की 400 महिलाओं और लड़कियों को डिजिटल साक्षर बनाएंगी। 350 महिलाओं और लड़कियों को मोबाइल और टैबलेट दिया गया है। ये इंटरनेट साथी लड़कियों को रिजल्ट देखने, रोजगार जानकारी लेने, एप्लीकेशन डाउनलोड करने, बैंकिंग सेवाएं व सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगी।
यह अभियान अभी छपरा, भोजपुर, कटिहार, किशनगंज और अररिया में चल रहा है। शुरुआत एक अगस्त से ही हो चुकी है। इंटरनेट सेवा गूगल दे रही है। वहीं, आर्थिक सहायता टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विसेज दे रहा है। राज्य में इस काम को फिया फाउंडेशन के माध्यम से किया जा रहा है। योजना के तहत राज्य की आठ लाख 40 हजार महिलाओं को डिजिटल साक्षर बनाया जाएगा। यह अभियान छह महीने तक चलेगा।

This post was last modified on फ़रवरी 20, 2020 11:09 अपराह्न IST 23:09

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Share
Published by
Tags: Bihar

Recent Posts

  • Videos

2025 विधान सभा चुनाव से पहले गरमाई बिहार की सियासत: जुबानों का जहर, मुद्दों पर पर्दा

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण होता… Read More

जुलाई 30, 2025 6:00 अपराह्न IST
  • Science & Tech

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 में iQOO स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त छूट,

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 का आगाज 31 जुलाई दोपहर 12 बजे से होने… Read More

जुलाई 30, 2025 5:49 अपराह्न IST
  • Entertainment

सारा अली खान या जाह्नवी कपूर: इंडिया काउचर वीक 2025 में लहंगे में किसका लुक रहा सबसे खास?

India Couture Week 2025 फैशन और ग्लैमर की एक खूबसूरत झलक बनकर सामने आया है।… Read More

जुलाई 30, 2025 5:08 अपराह्न IST
  • National

कांग्रेस का आरोप—कमजोर स्थिति में हैं पीएम मोदी, इसलिए नहीं कर पा रहे ट्रंप के दावों का खंडन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर किए गए दावे… Read More

जुलाई 30, 2025 4:28 अपराह्न IST
  • Education & Jobs

BTSC ड्रेसर Answer Key 2025 जारी

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने ड्रेसर भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर की आधिकारिक तौर… Read More

जुलाई 30, 2025 3:56 अपराह्न IST
  • Entertainment

अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ पर आधी कीमत में मिल रही टिकटें

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' 1 अगस्त 2025 को… Read More

जुलाई 30, 2025 3:30 अपराह्न IST