मंगलवार, जून 24, 2025
होमEducation & Jobsशिक्षक से राष्ट्रपति बनने तक का सफर

शिक्षक से राष्ट्रपति बनने तक का सफर

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

शिक्षक से राष्ट्रपति बने सर्वपल्ली राधाकृष्णन का आज यानी 5 सितम्बर को जन्मदिन है और देश आज के दिन को शिक्षक दिवस के रूप में याद कर रहा है। बतातें चलें कि राधाकृष्णन न सिर्फ पहले उप-राष्ट्रपति थे, बल्कि वे देश के दूसरे राष्ट्रपति भी थे। इसके अलावा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 40 सालों तक शिक्षक के रूप में कार्य किया था।
डॉ राधाकृष्‍णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुमनी गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वे बचपन से ही किताबें पढ़ने के शौकीन थे और स्वामी विवेकानंद से काफी प्रभावित थे। राधाकृष्णन का निधन चेन्नई में 17 अप्रैल 1975 को हुआ था। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 1954 में देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया। इसके अलावा ऑर्डर ऑफ मेरिट, नाइट बैचलर आदि जैसे कई अवॉर्ड्स से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर के शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करें। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ़ सर्वपल्ली राधाकष्णन एक प्रख्यात दार्शनिक और महान शिक्षक थे।
उनका जन्म-दिन प्रत्येक साल पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमारे देश में गुरू-शिष्य की महान परंपरा रही है, जिसके तहत गुर अपना ज्ञान अपने शिष्यों को प्रदान करते हैं और उन्हें सशक्त बनाते हैं। हालांकि, बदले माहौल में बहुत कुछ बदल चुका है और हमारी परंपराए कलंकित होने लगी है। लिहाजा, आज हमें आत्म चिंतन भी करना चाहिए। विकासवाद की दौर में सात दशक बाद हम कहां खड़ें हैं? आज इसकी समीक्षा होनी चाहिए। समीक्षा दोनो के लिए अनिवार्य है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को किया बंद! भारत में मंडराने लगा तेल संकट, क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने

KKN न्यूज। मिडिल ईस्ट में युद्ध के साए के बीच ईरान ने सबसे बड़ा...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने पूरे किए 17 साल: लेटेस्ट एपिसोड में दिखा चौंकाने वाला ट्विस्ट

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारत के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाले...

अब कहां हैं बालिका वधू के सितारे? कोई छोड़ चुका है इंडस्ट्री, तो किसी ने दुनिया ही छोड़ दी

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारतीय टेलीविजन का ऐतिहासिक शो ‘बालिका वधू’ न केवल एक धारावाहिक...

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का ब्रेकअप: अब सोशल मीडिया पर छलका दर्द

KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने...

More like this

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को किया बंद! भारत में मंडराने लगा तेल संकट, क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने

KKN न्यूज। मिडिल ईस्ट में युद्ध के साए के बीच ईरान ने सबसे बड़ा...

बिहार में गर्मी छुट्टियों के बाद स्कूल फिर हर्षोल्लास के साथ खुले; 23 जून से ‘स्वागत सप्ताह’ का शुभारंभ

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक (कक्षा 1–8) स्कूलों...

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...
Install App Google News WhatsApp