रविवार, जुलाई 27, 2025
होमCrimeमहिलाओं के रहस्यमयी गुमशुदगी का क्या है राज

महिलाओं के रहस्यमयी गुमशुदगी का क्या है राज

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

देह व्यापार या मानव तस्करी, जवाब किसी के पास नही है

कर्नाटक। लैंगिक असमानता से जूझ रहे देश में जहां बेटी-बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर महिलाओं की संख्या बढ़ाने की बात की जा रही हैं। वहीं, एक ऐसा शहर भी है, जहां से करीब डेढ़ साल में 3,977 महिलाएं अचानक लापता हो गईं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आए आंकड़ों में हैरान कर देने वाले खुलासे सामने आए हैं।
शहर के बहुत से पति और भाई, ऐसे मिल जाएंगे जो महीनों से अपनी पत्नियों और बहनों की तलाश में भटक रहे हैं। यह सनसनीखेज रिपोर्ट कर्नाटक के शहर बंगलूरू की है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, उमेश मौर्या की कुछ दिन पहले ही सीमा कुशवाहा नाम की युवती से शादी हुई थी। सीमा कुछ महीनों के लिए लखनऊ पीएचडी करने गई और खुशी की बात ये, कि वह मई में वापस भी आ गई। लेकिन उमेश की यह खुशी ज्यादा दिन तक के लिए नहीं थी। लखनऊ से वापस आने के बाद उमेश ने सपना संजो रखा था वह अपनी पत्नी के साथ खुशनुमा जिंदगी गुजारेगा। दो दिन बाद ही उसका सपना चकनाचूर हो गया। दो दिन बाद सीमा शहर से गायब हो गई और महीनों तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
एनसीआबी के आंकड़े बताते हैं कि उन महिलाओं की संख्या बहुत ही कम है, जिन्हें लापता होने के बाद ढूंढ़ने में सफलता मिली हो। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2015 से मई 2016 तक शहर से 3,977 महिलाएं गायब हुई हैं। इन महिलाओं में से 2,027 महिलाएं ऐसी हैं जिनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। वह जीवित हैं या मार दी गईं। दरअसल, इस तरह से महिलाओं के अचानक लापता हो जाना पुलिस के लिए भी अनसुलझी पहेली बन कर रह गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा है कि पिछले साल की तुलना में इस साल के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। पिछले साल 2,753 महिलाएं गायब हुई थी। जबकि इस साल 12,224 महिलाएं गायब हुई हैं। बड़ा सवाल ये, कि आखिर ये महिलाएं कहां चली जाती है? यदि गिरोह इन महिलाओं का अपहरण कर रहा है, तो फिर वह पकड़ में क्यों नही आता? लापता हुई महिलाओं को देह व्यापार में झोंका जाता है या यह मानव तस्करी का शिकार हो रही है? ऐसे और भी कई सवाल है, जिसका जवाब मिलना अभी बाकी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from KKN Live

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

Saiyaara Day 9 Collection: अहान पांडे की फिल्म ने आमिर और अजय की फिल्मों को पछाड़ा

अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी वाली फिल्म Saiyaara ने बॉक्स ऑफिस पर...

BSEB Bihar Board 10th 12th Exam 2026: डमी पंजीयन कार्ड जारी, 9 अगस्त तक कर सकते हैं सुधार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) और मैट्रिक...

आज का राशिफल 27 जुलाई 2025: वृष, मेष, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए बनेगा लक्ष्मी योग

आज रविवार, 27 जुलाई 2025 को Ravi Yog बन रहा है, जो दिन को...

बिहार मौसम अपडेट: कई ज़िलों में तेज़ बारिश, वज्रपात और तूफ़ानी हवाओं की चेतावनी

 बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य...

More like this

चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर तीखा वार, कहा – जिस सरकार को सपोर्ट कर रहा हूं, वही अपराध रोकने में नाकाम

बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। एनडीए...

भोजपुर में खेत की रोपनी को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

बिहार के भोजपुर जिले में ज़मीन विवाद ने एक बार फिर से हिंसक रूप...

भोजपुर Encounter: चंदन मिश्रा हत्याकांड से जुड़े तीन अपराधी गिरफ्तार, दो घायल

भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक बड़ी पुलिस कार्रवाई...

बिहार पुलिस को गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता

पटना के पारस एचएमआरआई अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में...

निमिषा प्रिया को यमन में मौत की सजा: भारत के कूटनीतिक प्रयासों का सामना

केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में अपने बिजनेस पार्टनर की हत्या के...

पटना के पारस अस्पताल में अपराधियों द्वारा पैरोल पर आए कैदी पर गोलीबारी

गुरुवार की सुबह पटना के एक प्रमुख प्राइवेट अस्पताल, पारस अस्पताल में एक हैरान...

जालंधर में 114 वर्षीय मैराथन धावक फौजा सिंह को फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

जालंधर में हाल ही में हुए एक हादसे में 114 वर्षीय मैराथन धावक फौजा...

पटना में बैंक मैनेजर की डेड बॉडी कुएं से मिली, लापता थे तीन दिन से

पटना के बेउर इलाके में मंगलवार को एक बैंक मैनेजर की डेड बॉडी मिलने...

DU छात्रा स्नेहा देबनाथ की संदिग्ध मौत, परिवार ने हत्या की आशंका जताई

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा स्नेहा देबनाथ की आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए...

तेज प्रताप यादव का नीतीश सरकार पर तीखा हमला, बोले – बिहार में अपराधियों का राज, जनता डरी-सहमी

बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय...

पटना में वकील की दिनदहाड़े हत्या, थाने से 300 मीटर दूर वारदात, बिहार में अपराध का कहर

बिहार एक बार फिर अपराध के साये में आ गया है। कारोबारी गोपाल खेमका...

चिराग पासवान को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, बेगूसराय से दबोचा गया आरोपी

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को इंस्टाग्राम पर बम से उड़ाने की धमकी देने वाले...

पटना और सीतामढ़ी में हत्या से बिहार दहला, तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरा

बिहार में एक बार फिर से कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई...

बिहार में भाजपा नेता सुरेंद्र केवट की गोली मारकर हत्या, पुनपुन में तनाव का माहौल

बिहार में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। राजधानी पटना के...

चिराग पासवान को इंस्टाग्राम पर मिली जान से मारने की धमकी

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को सोशल...