Crime

चौक का नाम मोदी रखने पर भाजपा समर्थक की हत्या

Published by

दरभंगा। दरभंगा से दिल को दहला देने वाली एक खबर आई है। क्या आप सोच सकतें हैं कि किसी की हत्या का सिर्फ यह वजह हो कि वह किसी पार्टी या नेता का समर्थक है? लिहाजा, दूसरे दल वाले उसकी हत्या कर दे। पर, यह सच है।

बाइक सवार करीब चार दर्जन लोगों ने दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के भदवा गांव निवासी और बलहा पंचायत के भाजपा अध्यक्ष तेजनारायण यादव के पिता 71 वर्षीय रामचन्द्र यादव के सिर पर धारदार हथियार से वार करके उनकी हत्या कर दी है। हमलावरों ने भाजपा नेता के भाई 35 वर्षीय कमलदेव यादव पर भी तलवार व हॉकी स्टिक से हमला किया। बुरी तरह जख्मी कमलदेव को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
बतातें चलें कि भाजपा नेता का कसूर सिर्फ इतना है कि वह अपने गांव के चौक का नाम बदल कर मोदी चौक रख दिया था और वहां पीएम मोदी की एक तस्वीर भी लगा दी थी। इससे गुस्साए विरोधियो ने जानलेवा हमला करके प्रजातांत्रिक मूल्यो को तार तार कर दिया है।
घटना से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्पूरी चौक पर आगजनी कर करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर हंगामा किया। भाजपा समर्थको ने घटना को राजद समर्थकों की साजिश करार दिया है। उनका आरोप था कि जमीन पर मोदी चौक का बोर्ड लगाने के कारण रामचन्द्र यादव की हत्या की गई। हालांकि पुलिस का कहना था कि दोनों पक्षों में पहले से जमीन विवाद था। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Share
Published by

Recent Posts

  • Education & Jobs

बिहार में STET परीक्षा पर विवाद: छात्रों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में एक अहम कदम बढ़ाया है। सरकार TRE-4… Read More

अगस्त 7, 2025 4:34 अपराह्न IST
  • Economy

ट्रंप द्वारा 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने पर शशि थरूर का पलटवार, अमेरिका की नीति पर उठाए सवाल

अमेरिका ने हाल ही में भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है,… Read More

अगस्त 7, 2025 4:08 अपराह्न IST
  • Entertainment

‘बिग बॉस 19’ का ट्रेलर रिलीज़: सलमान खान ने बताया इस बार क्या होगा नया

रिएलिटी शो बिग बॉस का 19वां सीजन आने वाला है और इस बार शो में… Read More

अगस्त 7, 2025 3:46 अपराह्न IST
  • Bihar

चैनपुर के शशिकला मध्य विद्यालय में शोक: 12 वर्षीय छात्र का शव स्कूल के पास मिला

चैनपुर स्थित शशिकला मध्य विद्यालय में गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना… Read More

अगस्त 7, 2025 3:35 अपराह्न IST
  • Society

रक्षाबंधन 2025: शुभ मुहूर्त, ग्रहों का संयोग और खास समय

रक्षाबंधन, भाई-बहन के रिश्ते को मान्यता देने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय त्योहार है। इस साल… Read More

अगस्त 7, 2025 2:01 अपराह्न IST
  • Haryana

रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का महिलाओं के लिए खास तोहफा: दो दिन मुफ्त यात्रा

रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को एक खास तोहफा दिया है। इस… Read More

अगस्त 7, 2025 1:45 अपराह्न IST