दरभंगा। दरभंगा से दिल को दहला देने वाली एक खबर आई है। क्या आप सोच सकतें हैं कि किसी की हत्या का सिर्फ यह वजह हो कि वह किसी पार्टी या नेता का समर्थक है? लिहाजा, दूसरे दल वाले उसकी हत्या कर दे। पर, यह सच है।
बाइक सवार करीब चार दर्जन लोगों ने दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के भदवा गांव निवासी और बलहा पंचायत के भाजपा अध्यक्ष तेजनारायण यादव के पिता 71 वर्षीय रामचन्द्र यादव के सिर पर धारदार हथियार से वार करके उनकी हत्या कर दी है। हमलावरों ने भाजपा नेता के भाई 35 वर्षीय कमलदेव यादव पर भी तलवार व हॉकी स्टिक से हमला किया। बुरी तरह जख्मी कमलदेव को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
बतातें चलें कि भाजपा नेता का कसूर सिर्फ इतना है कि वह अपने गांव के चौक का नाम बदल कर मोदी चौक रख दिया था और वहां पीएम मोदी की एक तस्वीर भी लगा दी थी। इससे गुस्साए विरोधियो ने जानलेवा हमला करके प्रजातांत्रिक मूल्यो को तार तार कर दिया है।
घटना से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्पूरी चौक पर आगजनी कर करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर हंगामा किया। भाजपा समर्थको ने घटना को राजद समर्थकों की साजिश करार दिया है। उनका आरोप था कि जमीन पर मोदी चौक का बोर्ड लगाने के कारण रामचन्द्र यादव की हत्या की गई। हालांकि पुलिस का कहना था कि दोनों पक्षों में पहले से जमीन विवाद था। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
भारत में भगवान श्रीकृष्ण के हजारों मंदिर हैं, जिनमें से कई अपने ऐतिहासिक महत्व और… Read More
देश के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज दिल्ली के राम मनोहर… Read More
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का परिणाम जारी… Read More
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से ही सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को… Read More
भारतीय क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म के नए अंतरराष्ट्रीय… Read More
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मुसाचक गांव में जन्मा यह विचित्र… Read More