रविवार, जून 22, 2025
होमBiharभारत-नेपाल सीमा से संदिग्ध गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा से संदिग्ध गिरफ्तार

Published on

पाक सीमा पर सख्ती के बाद अब नेपाल सीमा पर सक्रिय हुए संदिग्ध

मोतिहारी। भारत-पाक सीमा पर सख्ती के बाद अब भारत-नेपाल का सीमा घुसपैठिए के लिए वरदान साबित होने लगा है। बुधवार को भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने तड़के दो संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार होने वाला दोनो संदिग्ध नाइजीरियाई नागरिक है। सुरक्षा एजेंसी ने इनके पास से कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र से दोनो की गिरफ्तारी हुई है। ये दोनों भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश करते हुए पकड़े गए है।
कई दस्ताबेज बरामद
आरंभिक जांच में सुरक्षा एजेंसी को इनके पास से साइबर हैक बुक, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े दस्तावेज सहित पेन ड्राइव और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुआ हैं। जांच के दौरान बरामद पेन ड्राइव में अंतरार्ष्ट्रीय स्तर पर पैसा लेन-देन के प्रमाण भी मिले हैं। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार लोगों ने अधिकारी को बताया कि वे नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचने के बाद से रक्सौल सीमा होकर कोलकाता जाने वाले थे। इनसे बरामद पसपोर्ट पर दिल्ली हवाईअड्डा आगमन की मुहर लगी है, जो जांच में फर्जी पाया गया है। सुरक्षा एजेंसी को शक है कि गुमराह करने के लिए दिल्ली पहुंचने का फर्जी मुहर लगाया गया था।
दोनो संदिग्ध की हुई पहचान
बहरहाल, दोनों गिरफ्तार नाइजीरियाई नागरिकों की पहचान ओहजुरमे विक्टर उगोचुकवू और सेरिकी अबायोमी जेलीली के रूप में की गई है। इन दोनों को पूछताछ के लिए पटना भेज दिया गया है। स्मरण रहें कि इनके पास भारत में प्रवेश करने के लिए कोई वीजा नहीं था। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी रक्सौल सीमा से आतंकी भटकल के अलावा, आईएसआई के कई एजेंट पकड़े जा चुके हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

बिहार पेंशन वृद्धि: चुनावी साल में राजनीति तेज, नीतीश कुमार पर आरोप और प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश...

थलपथी विजय का जन्मदिन: साउथ सुपरस्टार के करियर और राजनीति में कदम

KKN गुरुग्राम डेस्क | साउथ के सुपरस्टार विजय, जिन्हें थलपथी विजय के नाम से भी...

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की स्पॉटिंग: अभिनेता की निजी जिंदगी में नया मोड़

KKN गुरुग्राम डेस्क | बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को हाल ही में अपनी कथित...

More like this

बिहार पेंशन वृद्धि: चुनावी साल में राजनीति तेज, नीतीश कुमार पर आरोप और प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश...

मुजफ्फरपुर में चंदवारा पुल को दरभंगा फोरलेन से जोड़ने के लिए 12 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, 6 सदस्यीय समिति गठित

KKN गुरुग्राम डेस्क | मुजफ्फरपुर में चंदवारा पुल को दरभंगा फोरलेन से जोड़ने के...

पटना और बिहार में बारिश से मिली राहत: आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी, 27 जून तक बारिश की संभावना

KKN गुरुग्राम डेस्क | शनिवार को पटना और बिहार के कई हिस्सों में भारी...