मुजफ्फरपुर। कुख्यात अंजनी ठाकुर को संरक्षण देने के मामले में पुलिस ने बद्री ओझा को मिठनपुरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। ओझा के साथ पुलिस ने दस अन्य को विभिन्न थाना क्ष्रत्रों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशो के पास से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और गोलियां सहित एके 47 का मैगजीन भी मिला है। मुजफ्फरपुर में लगातार एके 47 से हुए हत्या और रंगदारी के अभियुक्त अंजनी ठाकुर को संरक्षण देने के आरोप में बद्री ओझा की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने पिछले दिनों चंडीगढ़ से कुख्यात अंजनी ठाकुर के दो शूटरों को गिरफ्तार किया था। दोनो शूटरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी।
जानकारी के मुताबिक बद्री ओझा के घर से पुलिस को 7 प्वांट का 6 एम एम की दो पिस्टल, 9 एम एम की एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, एके 47 का मैगजीन, एके 47 का 30 गोली, 7.6 प्वांट का 34 गोली, 9 एम एम का 4 गोली, सैमसंग मोबाइल और एक 1 काला बैग मिला है।
This post was last modified on फ़रवरी 18, 2020 1:07 अपराह्न IST 13:07
मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों में थका… Read More
दिल्ली और एनसीआर में आज सुबह से मौसम में ठंडक आ गई है। बारिश के… Read More
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में केंद्र सरकार की सुरक्षा और विदेश… Read More
जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी विज्ञान-फंतासी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का ट्रेलर अब… Read More
बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के… Read More
हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व… Read More