खगड़िया। युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद दरिंदो ने उसकी हत्या करके शव को मकई के खेत में फेक दिया। घटना बिहार के खगड़िया जिले की बेलदौर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने रविवार की सुबह नग्नावस्था में एक 12 वर्षीया लड़की का शव बरामद किया है। लड़की की मां के मुताबिक, वह शनिवार के अपराह्न तीन बजे के करीब घर से बकरी के घास के लिए गांव के समीप ही एक बगीचा के पास गई थी। बेटी देर शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई। इस क्रम में बौनू सदा के खेत में घास काटने का निशान एवं घास भरा बोरा मिला, लेकिन लड़की नही मिली।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने घास काटने के स्थल के पास मकई खेत में उसकी लाश देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है।
आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म करने के बाद लड़की की हत्या की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लड़की की हत्या गला दबाकर की गई है। लड़की के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
This post was published on मार्च 18, 2018 18:29
बहुप्रतीक्षित लावा ब्लेज़ ड्रैगन स्मार्टफोन जल्द ही बाजार में आएगा. इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट… Read More
संसद का मॉनसून सत्र 2025 शुरू हो गया है. जैसा कि अनुमान था, सत्र की… Read More
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आज रजिस्ट्रेशन बंद कर देगा. यह जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और… Read More
भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है. ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी इंग्लैंड दौरे… Read More
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सभी 12 लोगों को बरी कर दिया. यह 2006 मुंबई लोकल ट्रेन… Read More
नीट यूजी काउंसलिंग 2025 का रजिस्ट्रेशन लिंक जल्द ही सक्रिय होगा. छात्र इसे mcc.nic.in पर… Read More