झारखंड। झारखंड में कच्छा- बनियान गिरोह का खुलाशा हुआ है। इस खुलाशे के बाद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की पुलिस सकते में है। दरअसल, गिरोह के लोग अपराध की एक प्राइवेट कंपनी चलाते थे और जुर्म में शामिल नही होने पर भी सभी को बराबर का हिस्सा देते थे। इतना ही नही बल्कि, गिरोह अपने सदस्यों के परिवार को पेंशन और अन्य तमाम सुविधाएं मुहैय्या कराते थे।
राजधानी रांची समेत झारखंड के विभिन्न शहरों में चोरी की बड़ी वारदातों से आतंक मचाने वाले कच्छा- बनियान गिरोह के तार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से जुड़े हैं। बता दें कि झारखंड में पुलिस ने कच्छा बनियान गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से बड़ी संख्या में सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। पुलिस के पूछताछ में गिरोह ने जो खुलाशा किया, उससे कई राज्य का पुलिस महकमा हैरान है। बहरहाल, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु की पुलिस ने रांची पुलिस से संपर्क कर अपराधियों को रिमांड पर लेने की इच्छा जताई है।
This post was last modified on फ़रवरी 14, 2020 3:49 अपराह्न IST 15:49
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात भारी बारिश और बादल फटने की घटना… Read More
सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी A55 5G स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी गिरावट की घोषणा की… Read More
मैनचेस्टर टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों में थका… Read More
दिल्ली और एनसीआर में आज सुबह से मौसम में ठंडक आ गई है। बारिश के… Read More
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में केंद्र सरकार की सुरक्षा और विदेश… Read More
जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी विज्ञान-फंतासी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का ट्रेलर अब… Read More