Home Bihar राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

राजगीर में बना पुलिस का शहीद स्मारक

शहीद स्मारक

न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। कर्तव्य वेदी पर शहीद हुए पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों के सम्मान में यह एक अनोखा पहल है। राजगीर पुलिस अकादमी के उप निदेशक सह पुलिस उप महा निरीक्षक मो. अब्दुल्लाह ने बताया कि शहीद स्मारक के शिलापट्ट पर वर्ष 1964 के बाद शहीद हुए तमाम पुलिस कर्मियों का नाम यहां अंकित कर दिया गया है। ताकि, प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर उन्हें याद किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने रखी थी आधारशिला

स्मरण रहें कि बिहार से झारखंड के विभाजन के बाद राजगीर में राष्ट्रीय स्तर का पुलिस प्रशिक्षण संस्थान की शिला 13 अगस्त 2010 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा रखी गयी थी। पुलिस अकादमी का परिसर 133.28 एकड़ में फैला है। पुलिस अकादमी में पुलिस पदाधिकारी को बुनियादी और संस्थागत प्रशिक्षण दिया जाता है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Show comments

Exit mobile version