मुजफ्फरपुर। सड़क पर सुबह नौ बजे के बाद कूड़ा फेंकने पर लोगों को आर्थिक दंड देना होगा। पहली दिसंबर से एक माह तक ऐसा करने वाले लोगों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ा जाएगा। जनवरी से दंड वसूलने की प्रक्रिया शुरू होगी। सफाई निरीक्षकों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके प्रति जागरूक करने के लिए शीघ्र ही विज्ञापन का प्रकाशन होगा। दरअसल, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नए उप नियम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है और इसके तहत नए निर्देश शीघ्र ही लागू कर दिया जायेगा।
नियम लागू होने के बाद पहले 100 और फिर 500 रुपये वसूला जाएगा। अंत में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस उप नियम को नगर निगम बोर्ड पारित कर चुका है। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव ने भी इसे हरी झंडी दे दी है। अब इसे अंतिम स्वीकृति के लिए शहरी विकास मंत्रालय दिल्ली को भेजा गया है। मेयर सुरेश कुमार ने कहा कि नए साल से इस नियम को लागू कर दिया जाएगा। फिलहाल, एक माह तक ऐसे करने पर चेतावनी देकर छोड़ा जाएगा।
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने देश के कुछ क्षेत्रों में हो रहे population shift… Read More
रूस के कामचात्का प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर मंगलवार देर रात एक अत्यंत शक्तिशाली earthquake… Read More
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने राज्य की NEET UG Counselling 2025 का… Read More
ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान देश… Read More
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं की द्वितीय परीक्षा यानी सप्लीमेंट्री परीक्षा… Read More
सिनेमाघरों में 18 जुलाई को रिलीज़ हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' दर्शकों के दिलों पर… Read More