सोमवार, जून 23, 2025
होमAccidentवास्कोडिगामा पटना एक्सप्रेस हादसे में दो की मौत

वास्कोडिगामा पटना एक्सप्रेस हादसे में दो की मौत

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मानिकपुर में आज तड़के वास्कोडिगामा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में दो लोगो की मौत हो गयी है। दोनो मृतक पिता पुत्र है और बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले है। वहीं इस हादसे में मृतक की पत्नी व दो साल की बेटी बुरी तरह से घायल है। दोनों का इलाज मानिकपुर में चल रहा है। दीपक मझौलिया की अहवर शेख के मौजे टोले के रामस्वरूप पटेल का बेटा था। हादसे में दीपक और उसके बेटे गोलू की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक दीपक गोवा में राजमिस्त्री का काम करता था। वह परिवार के साथ अपने गांव अहवर शेख लौट रहा था। जानकारी मिलते ही दीपक के घर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। गांव में मातम पसर है। ग्रामीणो ने टीवी पर दीपक व उसके बेटे की मौत की खबर देखी। इसकी जानकारी उसके पिता रामस्वरूप पटेल व मां कांति देवी को दी गई। इसके बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग दीपक व गोलू के शव का इंतजार कर रहे हैं। वहीं बहू व पोती का हाल जानने के लिए बेचैन हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार चुनाव 2025 से पहले मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान

KKN गुरुग्राम डेस्क | जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नज़दीक आ रहा है, राजनीतिक...

आज का राशिफल: 23 जून 2025

KKN गुरुग्राम डेस्क | आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं, आर्थिक...

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में मानसून सक्रिय हो चुका है और इसका असर...

ओशो की नाव: मांझी, मौन और आत्मा की यात्रा

क्या आपने कभी किसी ऐसे मांझी को देखा है, जो नदी नहीं... आत्मा को...

More like this

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

प्रयागराज और अयोध्या के बीच जल्द ही ई-अटल इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होगी

KKN  गुरुग्राम डेस्क | उत्तर प्रदेश में पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन...
Install App Google News WhatsApp