Accident

मीनापुर के अकुराहां में ट्रक की चपेट में पांच जवान की मौत

Published by

डीएसपी व ओपी प्रभारी गंभीर रूप से जख्मी

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना अन्तर्गत पानापुर ओपी के अकुरांहा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक से कुचल कर पुलिस के पांच जवानों की मौत हो गई। वहीं, डीएसपी पश्चिमी कृष्णमुरारी प्रसाद व पानापुर ओपी प्रभारी डीएन झा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब पुलिस दस्ता मोतीपुर से लौट रही थी। इसी दौरान पानापुर के अकुराहां ढाला के पास पुलिस वाहन जांच करने में जुटी थी। उसी वक्त पुलिस टीम को एक ट्रक ने रौंद डाला। दोनों घायल अधिकारियों को बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृत जवानों के शव एसकेएमसीएच में भेजे गए हैं।
घटना, रविवार देर रात 1 बजे की है। इस भीषण सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और एनएच 28 जाम कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक ने पहले उस कार में टक्कर मारी जिसकी पुलिस टीम जांच कर रही थी। धक्के से कार एनएच 28 के दूसरे सर्विस लेन में करीब 40 फीट दूर जाकर गिरी। इसके बाद ट्रक ने पुलिस की गाड़ी और उधर-इधर भाग रहे जवानों को रौंदा डाला। मौके पर ही पांच जवानों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ही ट्रक छोड़कर चालक व खलासी भाग निकले।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन के महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीएम धर्मेंद्र सिंह व एसएसपी विवेक कुमार बैरिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति को काफी गंभीर बताया है। उधर, एसकेएमसीएच में जैसे ही चार जवानों के शव पहुंचे। वहां भी अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में पुलिस जवान वहां पहुंचे। मरने वालों में एक हवलदार, तीन सिपाही व एक चालक शामिल है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Share
Published by
Tags: Accident

Recent Posts

  • Society

मानसून में कपड़े सुखाना हुआ आसान, घर लाएं Clothes Drying Stand

मानसून का मौसम जहां एक ओर सुकून लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर कई घरेलू… Read More

जुलाई 27, 2025 1:08 अपराह्न IST
  • Education & Jobs

CBSE का बड़ा फैसला: अब पहली से आठवीं कक्षा तक सिर्फ NCERT की किताबें ही चलेंगी, ऑपरेशन सिंदूर भी जोड़ा जाएगा सिलेबस में

शिक्षा मंत्रालय की पहल पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सभी स्कूलों को निर्देश… Read More

जुलाई 27, 2025 12:50 अपराह्न IST
  • Bihar

चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सफाईकर्मियों को दी बड़ी सौगात, बिहार में बनेगा ‘राज्य सफाई कर्मचारी आयोग’

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार लोकलुभावन घोषणाएं… Read More

जुलाई 27, 2025 12:39 अपराह्न IST
  • Science & Tech

Oppo Reno 14FS 5G: लॉन्च से पहले फीचर्स और कीमत लीक, दमदार बैटरी और पावरफुल कैमरा के साथ जल्द देगा दस्तक

Oppo अपनी लोकप्रिय Reno सीरीज में एक और स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स… Read More

जुलाई 27, 2025 12:22 अपराह्न IST
  • Accident

हरिद्वार में मची भगदड़ , मनसा देवी मंदिर मार्ग पर 6 श्रद्धालुओं की मौत

रविवार सुबह सावन के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद मनसा… Read More

जुलाई 27, 2025 12:10 अपराह्न IST
  • World

डेनवर एयरपोर्ट पर लैंडिंग गियर आग से टली बड़ी दुर्घटना: Flight AA3023 बचा मौत से

डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर लैंडिंग गियर में अचानक आग लगने से एक बड़ी… Read More

जुलाई 27, 2025 11:45 पूर्वाह्न IST