रविवार, जून 22, 2025
होमBiharKhagariaमानसी बना एक और घोटाले का गबाह

मानसी बना एक और घोटाले का गबाह

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

उपडाकघर में 71 लाख रुपये का हुआ गबन

खगड़िया। बिहार एक बार फिर घोटाले को लेकर चर्चा में है। दरअसल, खगडि़या जिले के मानसी उपडाकघर से 71 लाख रुपए का गबन का मामला उजागर हुआ है। यह गबन 22 मार्च 2010 से 30 अगस्त 2017 के बीच का है। इस मामले में तत्कालीन उपडाकपाल मो. शकीर, अजय वर्मा, चन्द्रदेव राम, डाक सहायक अमित कुमार अमन, राम कुमार सिंह और चौथम प्रखंड के रोहियार ग्रामीण शाखा के डाकपाल संजीव कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी खगड़िया पूर्वी अनुमंडल के सहायक डाक अधीक्षक दिनेश्वर प्रसाद साह ने दर्ज करायी है।

हुआ ये कि 83 लाख 32 हजार 41 रुपए फर्जी जमा दिखाकर 71 लाख 20 हजार 471 रुपए की निकासी संचय पोस्ट और कम्प्यूटराइज्ड खाते से की गई। इसमें एटीएम से सर्वाधिक 67 लाख 30 हजार 471 रुपए की निकासी शामिल है। वही तीन लाख 90 हजार रुपए की निकासी फॉर्म से की गई। एटीएम से जो राशि निकासी गई है वह छह खातों से अलग-अलग तिथियों में की गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एटीएम की सीसीटीवी जांच में कई बाहरी व्यक्तियों की भी राशि गबन में संबद्धता है। वहीं बेगूसराय के डाक अधीक्षक एसपी मंडल ने बताया कि गबन की भनक पर इसी सितंबर माह में सभी छह आरोपियों को निलंबित कर दिया है। सरकारी राशि गबन के मामले में सभी आरोपियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ओशो की नाव: मांझी, मौन और आत्मा की यात्रा

क्या आपने कभी किसी ऐसे मांझी को देखा है, जो नदी नहीं... आत्मा को...

सलमान खान ने किया खुलासा: ‘तेरे नाम’ का हेयरस्टाइल पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से लिया गया था प्रेरणा

KKN गुरुग्राम डेस्क | बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे 'द...

‘हिना खान की ऑनस्क्रीन मां’ ने अपने वैवाहिक जीवन के अंत की घोषणा की

KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी इंडस्ट्री में एक और मशहूर अभिनेत्री ने अपने पति...

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

More like this

बिहार सरकार की बड़ी पहल: स्वास्थ्य क्षेत्र में 66,108 नई नौकरियां और 1,500 अस्पतालों का निर्माण

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में डबल इंजन सरकार अपने 12 लाख सरकारी नौकरी...

बिहार मौसम अलर्ट: 8 से 10 मार्च के बीच भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना

KKN  गुरुग्राम डेस्क | भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार में मौसम को...

बिहार मौसम अपडेट: अगले 48 घंटे में बारिश और वज्रपात की संभावना, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

KKN गुरुग्राम डेस्क |   बिहार में अगले 48 घंटे में मौसम बदलने वाला है। भारतीय...