रविवार, जून 22, 2025
होमBiharMuzaffarpurशौचालय के लिए ससुराल वालो पर बहू ने ठोका मुकदमा

शौचालय के लिए ससुराल वालो पर बहू ने ठोका मुकदमा

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

मीनापुर की रंगीला बनी नजीर

मुजफ्फरपुर। मीनापुर के छेगन नेउरा की रंगीला देवी ने ससुराल में शौचालय नही होने का आरोप लगाते हुए ससुराल वालो पर प्राथमिकी दर्ज करा दिया है। दर्ज प्राथमिकी में रंगीला ने करजा थाना के जीयन खुर्द गांव निवासी अपने ससुर शिवनाथ साह, पति सुनील साह व देवर को आरोपित किया है। रंगीला फिलहाल छेगन नेउरा स्थित अपने मैके में रह रही है।
पुलिस के पहल से हुआ समाधान
पुलिस ने भी तत्काल कठोर कदम उठाते हुए ससुर-देवर पर केस दर्ज करा दिया। पुलिस जांच और कार्रवाई में जुटी तो बहू रंगीला देवी की दुश्वारियां खत्म होने की राह निकल आई। ससुर-देवर ने घर में जल्द शौचालय बनवाने का बॉन्ड भरा। तब जाकर रंगीला ने थाने से अपना शिकायती आवेदन वापस ले लिया है।
ये है मामला
बतातें चलें कि सीताराम साह की पुत्री रंगीला की शादी 2012 में करजा थाना क्षेत्र के जीयन खुर्द के शिवनाथ साह के पुत्र सुनील से हुई। पिछले दिनों रंगीला ने थाने में शिकायत की कि ससुराल में शौचालय न होने के कारण उसे खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। तब बदनीयती से कई नजरें उसका पीछा करती हैं। शौचालय न होने के कारण ही वह पिछले पांच वर्षों से प्राय: मायके में ही रहती है। पति तमिलनाडु में काम करते हैं। जब वे आते हैं तो ससुराल जाती हूं। शौचालय निर्माण के लिए कहने पर यह काम पति घरवालों के भरोसे छोड़ देते हैं। घर में इसके लिए आवाज उठाने पर ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं। ऐसे में पति के काम पर लौटते ही पुन: दो छोटे बच्चों के साथ मायके आ जाना पड़ता है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

‘हिना खान की ऑनस्क्रीन मां’ ने अपने वैवाहिक जीवन के अंत की घोषणा की

KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी इंडस्ट्री में एक और मशहूर अभिनेत्री ने अपने पति...

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

बिहार पेंशन वृद्धि: चुनावी साल में राजनीति तेज, नीतीश कुमार पर आरोप और प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश...

थलपथी विजय का जन्मदिन: साउथ सुपरस्टार के करियर और राजनीति में कदम

KKN गुरुग्राम डेस्क | साउथ के सुपरस्टार विजय, जिन्हें थलपथी विजय के नाम से भी...

More like this

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

बिहार पेंशन वृद्धि: चुनावी साल में राजनीति तेज, नीतीश कुमार पर आरोप और प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश...

मुजफ्फरपुर में चंदवारा पुल को दरभंगा फोरलेन से जोड़ने के लिए 12 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, 6 सदस्यीय समिति गठित

KKN गुरुग्राम डेस्क | मुजफ्फरपुर में चंदवारा पुल को दरभंगा फोरलेन से जोड़ने के...