सोमवार, जून 23, 2025
होमBiharगंगा पर एक और पुल, उत्तर बिहार को मिलेगा सौगात

गंगा पर एक और पुल, उत्तर बिहार को मिलेगा सौगात

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

बिहार। राज्य सरकार ने पटना में नया बाइपास बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही गांधी सेतु के ठीक बगल में एक फोरलेन नया पुल बनाने की कवायद तेज हो गई है। पथ निर्माण विभाग की हुई समीक्षा बैठक में उक्त दोनों निर्णय लिये गये। मुख्यमंत्री ने इसको लेकर दिशा-निर्देश भी जारी किए है। बैठक के बाद मुख्य सचिव ने बताया कि नये बाइपास की लंबाई लगभग 50 किलोमीटर होगी। इसका रूट भी तय कर लिया गया है। बाइपास (आउटर रिंग रोड) बिहटा के पास कन्हौली से शुरू होगा और नौबतपुर, लखना, दनियावां, फतुहा होते हुए कच्ची दरगाह तक आएगा।
नया पुल होगा ‘नूतन गांधी सेतु’ : मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि गांधी सेतु के बगल में बनने वाले नये फोर-लेन पुल का डीपीआर शीघ्र केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी। इसकी लागत तीन हजार करोड़ आंकी गयी है। यह पुल पटना के जीरो माइल से वैशाली के रामाशीष चौक तक होगा। यह नूतन गांधी सेतु के नाम से जाना जाएगा। पुल के लिए राज्य सरकार के पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। जानकार मानतें हैं कि उत्तर बिहार के लिए यह दूसरी लाइफ लाइन होगी। नया फोर लेन पुल बन जाने से उत्तर बिहार जाने के लिए 8 लेन उपलब्ध होंगे। गांधी सेतु पर दबाव कम होगा व जाम से मुक्ति मिलेगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ओशो की नाव: मांझी, मौन और आत्मा की यात्रा

क्या आपने कभी किसी ऐसे मांझी को देखा है, जो नदी नहीं... आत्मा को...

सलमान खान ने किया खुलासा: ‘तेरे नाम’ का हेयरस्टाइल पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से लिया गया था प्रेरणा

KKN गुरुग्राम डेस्क | बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे 'द...

‘हिना खान की ऑनस्क्रीन मां’ ने अपने वैवाहिक जीवन के अंत की घोषणा की

KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी इंडस्ट्री में एक और मशहूर अभिनेत्री ने अपने पति...

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

More like this

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

बिहार पेंशन वृद्धि: चुनावी साल में राजनीति तेज, नीतीश कुमार पर आरोप और प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश...

मुजफ्फरपुर में चंदवारा पुल को दरभंगा फोरलेन से जोड़ने के लिए 12 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, 6 सदस्यीय समिति गठित

KKN गुरुग्राम डेस्क | मुजफ्फरपुर में चंदवारा पुल को दरभंगा फोरलेन से जोड़ने के...
Install App Google News WhatsApp