रविवार, जून 22, 2025
होमBiharशरद अपना फैसला ले सकते है: नीतीश  

शरद अपना फैसला ले सकते है: नीतीश  

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

राजकिशोर प्रसाद
बिहार। महागठबंधन टूटने के बाद नीतीश से खफा जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के तीन दिवसीय बिहार दौरा पर आने और नीतीश पर हमला बोलने पर नीतीश ने भी शुक्रवार को दिल्ली में बड़ा बयान दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद पत्रकारो के सवालो का जबाव देते हुये कहा की बिहार के विकास के मुद्दे पर पीएम से मुलाकात हुई और चर्चा हुई। शरद के सवाल पर नीतीश ने कहा कि शरदजी अपने बारे में फैसला ले सकते है। वे जो भी करेगे उनका अपना फैसला होगा। इस जबाव के बाद नीतीश के तेवर और अंदाज का सियासी गलियारे में कई माने लगाये जा रहे है ।
इधर शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के घर नीतीश के जलपान करने के कार्यक्रम को भी लोग कई एंगल से जोड़ कर देख रहे है। वही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी द्वारा शुक्रवार को ही दिल्ली में विपक्षीयो की एकजुटता के लिये बैठक बुलाई गई है। नीतीश के पाला बदलने से सोनिया को ममता बनर्जी पर ज्यादा भरोसा बढ़ा है। इधर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने सोनिया पर जदयू में फुट डालने के आरोप लगाये है।
इस बीच बिहार दौरे पर आये शरद ने अपने को सही और असली जदयू कहने से बिहार सहित दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है। जनादेश अपमान यात्रा पर निकले पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शरद के समर्थन में दिखाई दे रहे है। इतना ही नही अपने भाषण के दौरान तेजस्वी ने शरद के जदयू को असली और नीतीश के जदयू को नकली करार दिया है। साथ ही शरद के साथ देश स्तर पर महागठबंधन बना दिल्ली की कुर्सी को हिला देने के हुँकार भर रहे है। जो भी हो जदयू का 19 अगस्त तक का समय अति महत्वपूर्ण राजनीतिज्ञ विश्लेषक मन रहे है। चूँकि 19 को जदसू के राष्ट्रीय बैठक पटना में होनेवाली है। फिलहाल जदयू दो फाक में जाते दिख रही है। जो बिहार की राजनीती में एक बड़ा बदलाव का संकेत माना जा रहा है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ओशो की नाव: मांझी, मौन और आत्मा की यात्रा

क्या आपने कभी किसी ऐसे मांझी को देखा है, जो नदी नहीं... आत्मा को...

सलमान खान ने किया खुलासा: ‘तेरे नाम’ का हेयरस्टाइल पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से लिया गया था प्रेरणा

KKN गुरुग्राम डेस्क | बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे 'द...

‘हिना खान की ऑनस्क्रीन मां’ ने अपने वैवाहिक जीवन के अंत की घोषणा की

KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी इंडस्ट्री में एक और मशहूर अभिनेत्री ने अपने पति...

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

More like this

बिहार पेंशन वृद्धि: चुनावी साल में राजनीति तेज, नीतीश कुमार पर आरोप और प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश...

मुजफ्फरपुर में चंदवारा पुल को दरभंगा फोरलेन से जोड़ने के लिए 12 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, 6 सदस्यीय समिति गठित

KKN गुरुग्राम डेस्क | मुजफ्फरपुर में चंदवारा पुल को दरभंगा फोरलेन से जोड़ने के...

पटना और बिहार में बारिश से मिली राहत: आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी, 27 जून तक बारिश की संभावना

KKN गुरुग्राम डेस्क | शनिवार को पटना और बिहार के कई हिस्सों में भारी...